MP Board 10th Topper List 2024: इस साल अगर आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने एमपी बोर्ड से 10वीं कक्षा के लिए परीक्षा दिया था, तो अब इंतजार का वक्त खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि MPBSE की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी हो गया है।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। 10वीं का रिजल्ट एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वेबसाइट के अलावा भी 10वीं के छात्र अपने रोल नंबर के साथ MPBSE टाइप कर के 56767 नंबर पर एसएमएस भेजकर अपना परिणाम पा सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को इन दस्तावेजों की जरूरत होगी
एडमिट कार्ड: यह सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसमें छात्र का रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य जानकारी होती है। इसके साथ ही छात्र को परिणाम देखने के लिए एक वैलिड आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड सहेज कर रखना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइटों और एसएमएस सेवाओं पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है। अगर आपको तुरंत परिणाम नहीं मिल पाए, तो धैर्य रखें और थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें।
MP Board Class 10th Exam Toppers List #SarkariResult#MPBoardResult2024
— Sarkari Result - SarkariResult.Com (@sarkari_result) April 24, 2024
Click to Check Result : https://t.co/DgWyNKGTpIpic.twitter.com/KQUve0EIMD
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के आंकड़े
इस साल एमपीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से लेकर 28 फरवरी, 2024 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित कराई गई थी। एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमे लड़कों की संख्या 9,92,101 और लड़कियों की संख्या 7,48,238 है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर सूची 2024 (MP Board Class 10th topper 2024)
- अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक पाकर किया टॉप
- रेखा रेबारी, इश्मिता तोमर और स्नेहा पटेल ने 500 में से 493 अंक पाकर हासिल किया दूसरा स्थान
- सौरभ सिंह 500 में से 492 अंक पाकर हासिल किया तीसरा स्थान
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर सूची 2023 (MP Board Class 10th topper 2023)
पिछले साल 2023 में कुल 8,15,364 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,15,955 (63.29%) पास हुए थे।
- मृदुल पाल ने 500 में 494 पाकर 98.8 फीसदी के साथ टॉप किया।
- प्राची गढ़वाल 500 में 493 पाकर 98.8 फीसदी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
- कृति प्रभा 500 में 493 पाकर 98.6 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
- अनुभव गुप्ता 500 में 492 पाकर 98.4 फीसदी के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
- अभिषेक परमार 500 में 492 पाकर 98.4 फीसदी के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: UP Board 10th Topper List 2024: पिछले 5 सालों में कौन रहा यूपी बोर्ड 10वीं में टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर सूची 2022 (MP Board Class 10th topper 2022)
- नैंसी दुबे और सुचिता पांडे ने 500 में से 496 अंक हासिल करके टॉप किया।
- आयुष मिश्रा और पार्थ नारायण ने 500 में से 495 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे।
- दिव्यांशी मिश्रा ने 500 में से 494 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
- मेहर कुरैशी ने 500 में से 493 अंक पाकर चौथे स्थान पर रही ।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर सूची 2022 (MP Board Class 10th topper 2021)
साल 2021 में COVID-19 के मामलों के बढ़ने के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इसलिए, एमपीबीएसई ने 2021 के लिए कोई आधिकारिक टॉपर्स सूची जारी नहीं की। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन और पिछली कक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को पास कर दिया था।
इसे भी पढ़ें: MP Board Result 2024: कहां और कैसे चेक करें एमी बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर सूची 2020 (MP Board 10th Topper List 2020)
- अभिनव शर्मा पहले स्थान पर रहे हैं।
- दूसरे स्थान पर लक्षद्वीप धाकड़ रहे हैं।
- तीसरे स्थान पर प्रियांश रघुवंशी ने कब्जा किया था।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों