सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक किसी भी देश के आर्थिक विकास के लिए सड़क परिवहन अहम भूमिका निभाती है। यह विकास की गति, संरचना और पद्धति को काफी प्रभावित करती है। ऐसे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के तहत कार्य करने वाली केंद्रीय संस्था भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की मदद करने के लिए हाल ही में एक खास मोबाइल एप्लिकेशन 'राजमार्गयात्रा' लॉन्च किया है, ताकि हाईवे इस्तेमाल करने वाले लोगों को सुविधा पहुंचाई जा सके।
अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते वक्त यात्रियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप अपनी अगली जर्नि के लिए रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए राजमार्गयात्रा ऐप बहुत जरुरी हो सकता है। किसी भी यात्री के लिए लंबी और सुगम यात्राओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नया मोबाइल ऐप राजमार्ग यात्रा ऐप से कई तरह की सुविधाएं दे रही है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान
राजमार्गयात्रा ऐप एक अपग्रेडेड वर्जन ऐप है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी तरह की मदद लेने के लिए किया जा सकता है। यह ऐप यूजर्स को टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, अस्पतालों, पुलिस थानों और अन्य जरूरी सर्विस का पता खोजने में मदद करता है। इसके अलावा, ऐप यूजर्स को इमरजेंसी सिचुएशन में सहायता के लिए भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: फोन में ये 5 ऐप्स रख सकती हैं आप, कई कामों में करेंगी मदद
राजमार्गयात्रा ऐप से न सिर्फ राजमार्ग की जानकारी और शिकायत करने लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि राजमार्गयात्रा ऐप से FASTag सर्विस के लिए कैशलेस जर्नी किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स अपने FASTags को ऐप के जरिये से रिचार्ज कर सकते हैं, साथ ही मंथली पास का फायदा उठा सकते हैं। इस ऐप के अंदर संबंधित बैंकिंग सेवाओं को लेने के लिए UPI के अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट से भी पेमेंट कर सकते हैं।
ऐप यूजर्स की सिचुएशन और किस प्रकार की मदद की चाहिए, इसके आधार सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित करेगा। राजमार्गयात्रा ऐप एक यूजफुल मिडियम हो सकता है, जो राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा बनाए रखने में मदद कर सकता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik/ Rajmargyatra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।