Apply Job Online:जॉब सीकर्स के लिए जॉब ढूंढना मुश्किल होता है। इसके लिए रोज-रोज कई कंपनियों में रिज्यूम सेंड करना होता है। फिर भी जरूरी नहीं कि उन्हें सफलता मिल ही जाए। कई बार सीवी रिजेक्ट होते हैं और बार-बार कैंडिडेट को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अलग-अलग कंपनी को रिज्यूम भेजने में काफी टाइम भी लगता है और कई अवसर तो छूट भी जाते हैं। लेकिन, अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। मार्केट में कई AI Job टूल आ गए हैं, जो आपके सीवी को मिनटों में कई कंपनियों में खुद ही सेंड कर देते हैं। खास बात यह है कि आपको जॉब एप्लिकेशन फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कुछ डिटेल्स को टूल में फिल करनी है। उसके बाद सारी जिम्मेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की होती है। ये एक ही बार में हजारों कंपनियों में आपका सीवी भेज सकते हैं। पर, यह कैसे काम करता है, आइए जानते हैं।
कैसे काम करता है Job GPT (How To Apply Resume In Linkedin)
- Job GPT का क्रोम एक्सटेंशन एड करके आप सिर्फ एक क्लिक में हजारों जगह जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इसमें आपको जॉब से रिलेटेड स्किल्स और जॉब लोकेशन जैसे डिटेल्स भरने होंगे।
- इसके बाद एक सेशन में कितनी जगह जॉब अप्लाई करना है उसको भी सिलेक्ट करना होगा।
- आप इसका इस्तेमाल करके लोकेशन, सैलरी, जॉब पोस्टिंग डेट, इंडस्ट्री, एक्सपीरियंस लेवल, जॉब टाइटल और रिमोट/ऑनसाइट के आधार पर जॉब फिल्टर कर सकते हैं।
- इसके बाद कभी भी जब मन करें बस एक सिंगल क्लिक पर आप लगभग 1,000 जॉब के लिए सीवी भेज सकते हैं।
Job GPT के फायदे (How To Send CV In Corporate Company)
लिंक्डइन जैसे जॉब पोर्टल पर भी Job GPT फीचर का फायदा मिल सकता है। इसकी खासियत(एजुकेशन- क्वालिफिकेशन) यह है कि इसमें आपके समय की बचत होगी। साथ ही, आप कम समय में ज्यादा से ज्यादा जगह जॉब के लिए अप्लाई कर पाएंगे। इससे जॉब मिलने के चांसेस भी काफी हद तक बढ़ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: विदेश में चाहिए नौकरी तो रिज्यूमे बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों