Indian Coast Guard में करियर बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें नौकरी पाकर आप समुद्री सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और नौसेना सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह एक प्रमुख सुरक्षा बल है, जिसका कार्यभार भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दिसंबर 1977 में स्थापित यह बल, भारतीय सैन्य और नौसेना के सहयोग से काम करता है।
भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती विभिन्न पदों के लिए होती है। इसके लिए परीक्षाएं भी अलग-अलग आयोजित की जाती हैं। हालांकि, कोस्ट गार्ड में एंट्री सेलर के पद से होती है। यह संगठन रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करता है और समुद्री सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप इसमें शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए निर्धारित परीक्षा और चयन प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी के साथ आइए इंडियन कोस्ट गार्ड के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।
हर साल इंडियन कोस्ट गार्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती करता है, जिनमें सेलर, असिस्टेंट कमांडेंट, इंजीनियर और अन्य तकनीकी पद शामिल होते हैं। संगठन में सबसे उच्च पद डायरेक्टर जनरल का होता है, जो तीन-स्टार रैंक का अधिकारी होता है। कोस्ट गार्ड में सेलर के पद पर एंट्री होती है और इसके लिए आयु सीमी की बात करें तो उम्मीदवारों को 18 से 22 साल के बीच होना बेहद जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड में सबसे बड़ा पद डायरेक्टर जनरल का होता है, जो कि 3 स्टार रैंक का ऑफिसर होता है। इसके अलावा, इसमें इंजीनियर, कमांडेंट और असिस्टेंट कमांडेंट जैसे पद भी शामिल होते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड, उम्मीदवारों के लिए सेलर पद पर आवेदन आमंत्रित करता है। इसके बाद, योग्य उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- UPSC के अलावा भारत की ये 5 परीक्षाएं भी हैं सबसे कठिन, जानें कौन-कौन सी हैं लिस्ट में शामिल
इंडियन कोस्ट गार्ड में जॉब पाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है। इसमें, मैथ्स, फिजिक्स, इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करंट अफेयर्स और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) जैसे विषय शामिल होते हैं। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाता है, जिसमें दौड़, पुशअप्स, सिटअप्स आदि होते हैं।
इसे भी पढ़ें- IPS और PCS में से कौन होता है ज्यादा पावरफुल...जानें किसे मिलती है कितनी सैलरी?
इसे भी पढ़ें- Kendriya Vidyalaya में कराना चाहती हैं अपने बच्चे का एडमिशन? यहां जानें पूरा प्रोसेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।