नौकरी के साथ अगर आप किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम या फिर किसी अन्य परीक्षा की तैयारी कर रही हैं तो उसके लिए सही से और पूरी मेहनत के साथ आपको तैयारी करनी चाहिए लेकिन नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई को मैनेज करना कई बार आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाता होगा लेकिन हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई को भी आसानी से कर पाएंगी इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।
जैसे बचपन में आप स्कूल के लिए टाइम टेबल बनाया करती थी उसी प्रकार से आपको अपना समय इस प्रकार से डिवाइड करना होगा जिससे आप अपनी पढ़ाई को समय दे पाएं। इसके लिए आपको पूरे दिन के कुछ घंटों को अपनी पढ़ाई के लिए निकालना होगा।
आपको बता दें कि ऐसा करने से आपको यह भी पता रहेगा कि आपके पास दिनभर में कितना समय शेष रह गया है जिसका उपयोग आप पढ़ाई के लिए कर सकती हैं। साथ ही आप कठिन विषयों के लिए अलग से भी टाइम टेबल में समय तय कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-इन स्टडी हैक्स को करेंगे फॉलो, तो पढ़ने में नहीं होगी कोई परेशानी
अगर आप किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए पढ़ाई कर रही हैं तो इसके लिए आपको परीक्षा की तैयारी से पहले ही उसका एग्जाम पैटर्न समझना होगा। साथ ही आपको नौकरी के साथ-साथ कुछ घंटों का समय निकलकर करीब चार से पांच घंटे के लिए प्रभावी तरह से तैयारी करनी होगी। अगर आप किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए पढ़ाई कर रही हैं तो इसके लिए भी आपको एक शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की शुरुआत करनी चाहिए।
आपको पढ़ाई करते समय पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ ही केंद्रित रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके मन में कॉन्फिडेंस भी बना रहता है। इसके साथ ही आपको पॉजिटिव विचारों को ही अपने मन में रखना चाहिए। अगर आप ज्यादा नेगेटिव सोचती हैं तो उससे आपकी पढ़ाई भी बहुत डिस्टर्ब होती है। इस कारण से आपको पॉजिटिव विचारों के साथ ही पढ़ाई करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें-रात को करनी है पढ़ाई लेकिन नींद की वजह से जग नहीं पाती हैं, तो अपनाएं यह टिप्स
ऑनलाइन कोचिंग को आप नौकरी के बाद शाम को कर सकती हैं। इससे आपके पास नोट्स भी हो जाएंगे और आप निर्धारित समय पर पढ़ाई को कर पाएंगी। इसके अलावा आप सीनियर की मदद से भी अपनी पढ़ाई कर सकती हैं। आप अपने सीनियर से गाइड भी ले सकती हैं ताकि आपको पढ़ाई में आसानी हो सके।
इन टिप्स को आप फॉलो करके नौकरी के साथ पढ़ाई कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।