How to Make Resume: आज के समय में नौकरी पाना मुश्किल नहीं है, लेकिन नौकरी ढूंढते वक्त लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत बार लाख कोशिशों के बाद भी रिज्यूमे में गलतियां रह जाती हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे मुफ्त में रिज्यूमे को स्ट्रांग बनाकर नौकरी पाने के चांस को बड़ा सकते हैं।
रिज्यूमे बनाने के लिए आपको ना ज्यादा खर्च करने की जरूरत है ना ही मेहनत। आपको बस कैनवा और एमएस वर्ड जैसे प्लेटफॉर्म की मदद लेनी है। अब आप अपने रिज्यूमे को आसानी से बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः नई नौकरी चाहिए तो इस तरह अपडेट करें रिज्यूमे
किसी भी जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले आपको रिज्यूमे को अपडेट करना है। प्रोफाइल के हिसाब से अपने रिज्यूमे में थोड़े बदलाव करें और फिर भेजें। ऐसा करने से आपकी प्रोफाइल एचआर को पसंद आने की संभावना ज्यादा हो जाता है।
रिज्यूमे को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप पढ़ाई और एक्सपीरियेंस के साथ-साथ रिज्यूमे में कुछ और चीजें भी जोड़ें। आप ऑनलाइन उपलब्ध ढेर सारे मुफ्त कोर्स कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके स्किल्स में इजाफा होगा।
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप रिज्यूमे को स्ट्रांग बनाने के लिए इस बात ख्याल रखें कि आप कम से कम शब्दों में सारी जानकारी दें। ऐसा करने से आपका रिज्यूमे मजबूत बनेगा।
इसे भी पढ़ेंः बिना एक्सपीरियंस के भी इन टिप्स की मदद से पा सकते हैं नौकरी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।