herzindagi
image

फोन हैक होने का सता रहा है डर? इस 1 कोड को डायल करते ही चल जाएगा पता

How To Check My Phone Is Hacked: डिजिटल युग में फोन हैक होना एक बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें, तो इस दिक्कत से बच सकती हैं। अगर आपके मन में फोन हैक होने को लेकर डर सता रहा है, तो 1 नंबर डायल कर इस टेंशन को दूर कर सकती हैं। नीचे जानें
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 16:09 IST

What Code to Check If Phone is Hacked: आज के दौर में मोबाइल फोन जितना हमारी जिंदगी को आसान बना रहा है। उतना ही दिक्कतें भी ला रहा है। अगर इसे इस्तेमाल करते या रखते हुए ध्यान न रखा जाए, तो यह रातों की नींद गायब कर सकता है। डिजिटल दुनिया में फोन में बैंकिंग से लेकर निजी फोटो और चैट्स तक, सब कुछ होता है। ऐसे में फोन हैक होने का डर सताना आम बात है।

कई बार तो हमें पता भी नहीं चलता और हमारे कॉल या मैसेज किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड किए जा रहे होते हैं। अगर आपका फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या अनचाहे एड्स आ रहे हैं, तो इसे अनदेखा करने की भूलकर भी गलती न करें।

अगर आपको भी अपने फोन के हैक होने का डर लग रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको 1 कोड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे डायल कर आप इस डर को खत्म कर सकती हैं।

फोन हैक है या नहीं कैसे करें पता?

phone hacking symptoms

अगर आपको थोड़ा सा भी शक या डक है कि आपकी बातें कोई और सुन रहा है, तो आप अपने फोन में  *#62# डायल कर इसे दूर कर सकती हैं। बता दें कि यह कोड आपको यह जानने में मदद करता है कि आपका नंबर कहीं किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट तो नहीं किया गया है।

आप जब इस नंबर को डायल करेंगी, तो आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। इसमें कॉल, मैसेज और डेटा की जानकारी होगी।

अगर इन सभी के सामने Not Forwarded लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपका फोन हैक नहीं है, लेकिन अगर किसी नंबर के साथ Forwarded लिखा है, तो समझ लीजिए कि आपकी जानकारी फॉरवर्ड हो रही है।

इसे भी पढ़ें- रीस्टार्ट करने के बाद क्या हैंग होने लगता है आपका भी फोन? जान लीजिए ठीक करने का आसान तरीका

कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें?

अगर आप लेख में बताए गए नंबर को डायल करने के बाद चैट, मैसेज या डाटा के सामने Forwarded  लिख के आ रहा है, तो उसे तुरंत बंद करें।

इसके लिए अपने फोन से ##002# डायल करें। बता दें कि यह एक यूनिवर्सल इरेज कोड है, जो आपके फोन से सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग और सेटिंग्स को तुरंत हटा देता है।

फोन को हैक होने से बचने का तरीका क्या है?

how to stop call forwarding

अगर आप चाहती हैं, कि आप फोन हैक न हो, तो कुछ बातों पर ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल न करें। गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, अपने फोन के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

इसे भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्र‍िक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
फोन हैक होने पर क्या डायल करने पर पता चलेगा?
*#62# डायल कर पता लगा सकते हैं कि फोन हैक हुआ है या नहीं।
कॉल फॉरवर्डिंग बंद करने का कोड क्या है?
फोन से ##002# डायल कर सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग और सेटिंग्स को तुरंत हटा देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।