Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने Agniveer (SSR & MR) 02/2024 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय नौसेना में एसएसआर एवं एमआर (SSR/ MR 02/2024 Batch) भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
आवेदन तिथियां 13 मई से 27 मई 2024 तक हैं और आवेदन शुल्क 550 रुपये है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। इंडियन नेवी में भर्ती के लिए आवेदन फार्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए, सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। इन प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों का चयन होता है। भारतीय नौसेना अग्निवीर इन हैंड वेतन सेवा अवधि के आधार पर 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगा।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में भारतीय नौसेना की अग्निवीर योजना में महिलाएं भी होंगी शामिल, पढ़ें पूरी खबर
आवेदन करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करें।
- Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही से भरें।
- आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी दस्तावेजों को सही से अपलोड करें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
- इंडियन नेवी एसएसआर-एमआर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 मई, 2024 है।

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को इन योग्यता की पूरी करनी होगी
एमआर पदों (MR): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा पास करना जरूरी है। एसएसआर पदों (SSR): उम्मीदवार को इंटरमीडिएट (12वीं) स्तर पर गणित, भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच में होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 10वीं पास कैंडिडेट भी कर सकते हैं इंडियन नेवी में अप्लाई, जानें कैसे
भारतीय नौसेना 10+2 एसएसआर अग्निवीर और मैट्रिक एमआर अग्निवीर शारीरिक पात्रता विवरण 2024। नौसेना अग्निवीर दौड़ 1.6 किमी. पुरुष के लिए 6:30 मिनट और महिला के लिए 8 मिनट में पूरा किया गया। नेवी अग्निवीर पुश अप्स केवल पुरुषों के लिए 12 बार।
आवेदन शुल्क देना होगा
भौतिक योग्यता में लंबाई कम से कम 158 सेमी पुरुषों के लिए और 152 सेमी महिलाओं के लिए। छाती 50 सेमी न्यूनतम और विस्तार के बाद 55 सेमी न्यूनतम। कोई शारीरिक दोष या विकृति नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹550 का आवेदन शुल्क देना होगा। इस शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों