herzindagi
common mistakes college students make

Study Mistakes: पढ़ाई के दौरान आप भी तो नहीं करते ये गलतियां? खराब हो सकती है आपकी परफॉर्मेंस

क्या आप भी करते हैं दिन-रात पढ़ाई? फिर भी नहीं मिलते हैं अच्छे अंक? तो चलिए जान लेते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 21:46 IST

बोर्ड एग्जाम के बाद एक के बाद एक राज्यों की ओर से लगातार रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में कुछ बच्चे उम्मीद से ज्यादा मार्क्स लाकर हैरान हैं तो कुछ खुद को फेल देखकर उदास बैठे हैं। कई स्टूडेंट को आपने यह भी कहते सुना होगा कि हमने बहुत मेहनत की थी। पर, रिजल्ट में उतने नंबर नहीं मिले हैं। वो ये नहीं सोचते हैं कि आखिर उनसे कहां गलती रह गई, जो मार्क्स काट लिए गए। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना जरूरी नहीं कि घंटों पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक मिल ही जाए। दरअसल, यह एक आम परेशानी है। स्टूडेंट पढ़ाई के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण वो अच्छे नंबर लाने से चुक जाते हैं। इसी के साथ आइए जानते हैं, उन गलतियों के बारे में जो छात्रों को खुद से पकड़ में नहीं आती है।

7-8 घंटे से कम नींद लेना

अच्छी लाइफ स्टाइल, पढ़ाई और हेल्थ के लिहाज से प्रोपर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। 7 से 8 घंटे की नींद हर इंसान के लिए अनिवार्य होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, नियमित तौर पर अच्छी नींद लेने वाले स्टूडेंट्स अच्छा स्कोर कर पाते हैं। वहीं अनियमित नींद लेने वाले बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी आवश्यक है।

पढ़ाई में लो कॉन्फिडेंस और स्पीड की दिक्कत

student life

कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो स्टडी मटेरियल को बार-बार पढ़ते हैं। इससे उन्हें एक ही चीज को रीड करने में अधिक समय लगता है। यह दरअसल, कॉन्फिडेंस की कमी के कारण होती है। उन्हें गलती होने का डर रहता है। इसलिए वह बार-बार रिपीट करते हैं। हालांकि, सिलेबस कवर करने के लिए आपको समझने की क्षमता पर काम करना चाहिए। इसे थोड़ा फास्ट करना बेहतर रहेगा। इसके लिए आपको पढ़ी हुई चीजों की रोजाना प्रैक्टिस करनी होगी।

इसे भी पढ़ें- UGC NET 2024: अब 4 साल के स्नातक डिग्री वाले भी नेट परीक्षा देकर सीधा ले सकते हैं PhD में प्रवेश, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

याद करने की क्षमता हो सकती है कम

याद करने की क्षमता को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है- किसी दोस्त को पढ़े गए टॉपिक या स्टडी मटेरियल पढ़कर सुनाना या समझाना। यानी आप जो भी पढ़े हों, उसे सामने वाले को पढ़ाएं। इससे आपकी क्रॉस-सेंसरी मेमोरी विकसित होगी, जिसके कारण आपका याद करने की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा, आपको नोट बुक में लिखे शॉर्ट प्वाइंट्स को ज्यादा से ज्यादा कवर करना होगा।

इसे भी पढ़ें- जॉब न लगने से हैं परेशान? इन तीन फ्री फाइनेंस कोर्स के लिए किया जा सकता है अप्लाई

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।