
फोन आज के समय में हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है, लेकिन कई बार चार्जिंग करते वक्त इसका तापमान इतना बढ़ जाता है कि इसे हाथ में पकड़ने से गर्म-गर्म महसूस होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका महंगा फोन क्यों चार्जिंग के समय दहकने लगता है? अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो यह न सिर्फ बैटरी के लिए खतरनाक है, बल्कि इसके कारण विस्फोट होता है, जिससे जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फोन क्यों गर्म होता है और इसे कैसे ठीक करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
अगर चार्जिंग के दौरान फोन के बैकग्राउंड में कुछ एप्स चल रही हैं, तो प्रोसेसर और बैटरी दोनों एक साथ एनरिजी पैदा करते हैं, जिससे टेमरेचर बढ़ जाता है।
अगर आप सस्ते चार्जर का यूज कर रही हैं, तो वह बिजली के प्रवाह को सही से कंट्रोल नहीं कर पाता।

कई बार ऐसा भी देखा गया है कि मोटे डिजाइनर कवर फोन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते, जिससे फोन अंदर ही अंदर तपने लगता है।
इसे भी पढ़ें - मरम्मत या नई कार? जानें वो रेड फ्लैग्स जो बताते हैं कि आपकी गाड़ी अब सड़क पर चलने लायक नहीं
बता दें कि गूगल मैप्स या अन्य नेविगेशन ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार सैटेलाइट से जुड़ते हैं, जो बहुत ज्यादा हीट पैदा करते हैं।
अगर आपने गेम या सोशल मीडिया जैसे ऐप्स को पूरी तरह बंद नहीं किया है, तो वे बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। ऐसे में चार्जिंग के दौरान इन्हें Force Stop कर देना सही है।

प्ले स्टोर पर ऑटो अपडेट्स एप्स की सेटिंग को बंद रखें। चार्जिंग के समय अगर ऐप्स अपडेट होने लगें, तो फोन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - Cyber Alert: फास्टैग हेल्पलाइन के नाम पर हो रही है ठगी, फेक लिंक्स और कॉल से ऐसे रहें सुरक्षित
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।