महिलाओं को रोजाना 1 केला क्यों खाना चाहिए? डाइटिशियन से जान लीजिए

Kela Khane Ke Fayde: केला न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है और इसे खाना सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि महिलाओं को रोजाना 1 केला क्यों खाना चाहिए?
image

जब भी हेल्दी खाने की बात चलती है, तो फल और सब्जियां उसका हिस्सा जरूर होती हैं। गुणों से भरपूर फल, सब्जियां, सीड्स और नट्स सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं और इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर अगर बात महिलाओं की करें, तो हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। केला महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में खून की कमी दूर करने से लेकर पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को कम करने तक, केला खाने से कई फायदे होते हैं। महिलाओं को रोजाना एक केला क्यों खाना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

महिलाओं को रोजाना एक केला क्यों खाना चाहिए? (Why banana is a superfood for Women?)

banana for period pain

  • केले में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि केला इंफ्लेमेशन को कम करता है।
  • केला खाने से मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है और पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द कम होता है। यह यूट्रस की मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन को कम करता है।
  • केले में विटामिन-बी6 होता है। अगर महिलाएं रोजाना एक केला खाएंगी, तो इससे पीएमएस के दिनों में होने वाली दिक्कत कम होगी।
  • रोजाना एक केला खाने से शरीर को ताकत मिलेगी और खून की कमी दूर होगी।
  • अगर आप डेली 1 केले को डाइट का हिस्सा बनाएंगी, तो इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और पाचन में सुधार होगा।
  • इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी दूर होती है और पेट आसानी से साफ होता है।
यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए

why do i feel tired all the time

  • महिलाओं को अक्सर थकान और कमजोरी की शिकायत रहती है। रोजाना एक केला खाने से यह दिक्कत दूर होगी और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
  • रोजाना 1 केला खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। महिलाएं, अगर रोजाना एक केले को डाइट में शामिल करें तो पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और एक्स्ट्रा कैलोरी खाने से बचाव होगा।
  • केले में ट्रिप्टोफैन होता है। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
  • केला पोटैशियम का बेहतर सोर्स है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। यह मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

रोजाना 1 केला खान से महिलाओं को ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP