चाय पीने से पहले पानी पीना क्यों जरूरी होता है?

क्या आप भी चाय के शौकीन हैं? क्या आपको मालूम है की चाय पीने से पहले पानी पीना कितना जरूरी होता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-07-05, 16:21 IST
KNOW is it important to drink water before having tea

हम में से अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्म चाय के साथ करना पसंद करते हैं। यह एक ऐसी आदत है जो एक परंपरा बन गई है, बिना चाय के तो लोगों की दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। लेकिन विशेषज्ञों के माने तो आपकी यह आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप इस नुकसान से बचना चाहते हैं तो आपको चाय पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। आइए जानते हैं चाय पीने से पहले पानी पीने से क्या क्या फायदा होता है। इस बारे में डॉक्टर रुचिका जैन, चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, फॉर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज जानकारी साझा कर रही हैं।

चाय पीने से पहले पानी पीना क्यों जरूरी होता है?

TEA LOVER

  • चाय पीने से पहले एक गिलास पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह पेट में एसिडिटी के स्तर को काम करता है। हार्टबर्न की समस्या नहीं होती है। चाय का पीएच लगभग 6 होता है। ऐसे में अगर आप सुबह या शाम चाय पीते हैं तो इससे एसिडिटी का खतरा बढ़ सकता है और अल्सर जैसी समस्याएं भी हो सकती है। यही वजह है की चाय पीने से पहले पानी पीना जरूरी होता है।
  • चाय में कैफीन होता है जिसमें ड्यूरेटिक इफेक्ट पाया जाता है। इसे पीने के बाद आपको बार-बार पेशाब लग सकती है और आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। जिससे चक्कर औऱ कमजोरी हो सकती है। इससे बचाव के लिए चाय पीने से पहले पानी पीना जरूरी होता है।

TEA AND WATER

  • चाय पीने से पहले पानी पीने से दांतों को भी सुरक्षा मिलती है। चाय में टैनिन होता है जिसके कारण दांत पीले पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाय पीने से 15 मिनट पहले पानी पी लेते हैं तो आपके दांतों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर आ जाती है,जिससे दांतों पर दाग लगने की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें-डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है 1 चम्मच घी, ऐसे करें डाइट में शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP