herzindagi
healthy diet in periods

पीरियड के दिनों में इन वजहों से महिलाओं को लेनी चाहिए हेल्दी डाइट

पीरियड के दिनों में हेल्दी डाइट आपके लिए बहुत जरूरी है। ये पीरियड के दिनों की परेशानियों को कम कर सकती है। वहीं, इन दिनों में सही से न खाना-पीना आपको कमजोर कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-01-31, 12:44 IST

पीरियड के दिनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सही डाइट, हेल्दी रूटीन और एक्सरसाइज के अलावा और भी कई चीजें हैं, जो इन दिनों की मुश्किल को कम कर सकती हैं। पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द, मूड स्विंग्स, कमजोरी और थकान के चलते कई बार महिलाएं इन दिनों में खाने-पीने को लेकर कोताही बरतती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि पीरियड के वक्त हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आप पीरियड के मुश्किल दिनों को काफी हद तक आसान बना सकती हैं। पीरियड के दिनों में हेल्दी डाइट क्यों जरूरी है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हेल्थ कोच दिलराजप्रीत कौर दे रही हैं।

शरीर को मिलती है एनर्जी

fatigue and weakness in periods

इन दिनों में ज्यादातर महिलाओं को कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसे कम करने के लिए दिन भर हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। पीरियड के दिनों में आपको साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लीन प्रोटीन्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे शरीर को एनर्जी मिले।

इंफ्लेमेशन कम होता है

सही डाइट इंफ्लेमेशन को भी कम करती है। इंफ्लेमेशन की वजह से पीरियड के दिनों में ब्लोटिंग, क्रैम्प्स और अन्य कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, हल्दी और अदरक को शामिल करें। जिससे इंफ्लेमेशन (एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट) और उससे जुड़े लक्षण कम हों।

मूड स्विंग्स से मिलती है राहत

mood swings in periods

पीरियड के दिनों में होने वाले हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं के मूड पर होता है। इससे चिड़चिड़ापन, एंग्याजटी और डिप्रेशन हो सकता है। इसलिए, इन दिनों में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर बैलेंस डाइट लेने से मूड सुधरता है और इमोशनल हेल्थ अच्छी रहती है।

यह भी पढ़ें- Irregular Periods: बढ़ते वजन और अनियमित पीरियड्स को न करें नजरअंदाज, इस हार्मोन के बढ़ने का है संकेत

ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है

पीरियड के दिनों में महिलाओं को मीठे या कार्ब्स की क्रेविंग होती है। लेकिन बहुत अधिक शुगर खाना ब्लड शुगर लेवल को एकदम बढ़ा और फिर घटा सकता है। इससे मूड स्विंग्स और कमजोरी हो सकती है। इसलिए, इन दिनों में कॉम्पलेक्स कार्ब्स जैसे साबुत अनाज और सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर लेवल मैनेज रहें और शरीर में ताकत बनी रहे।

यह भी पढ़ें- पीरियड क्रैम्प्स के लिए अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा फायदा

 

 

पीरियड के दिनों में एक्सपर्ट की बताई चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।