herzindagi
Role of anti nutrients in health

एंटी-न्यूट्रिएंट्स सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं?

शरीर को न्यूट्रिएंट्स के साथ ही एंटी न्यूट्रिएंट्स की भी जरूरत होती है,आइए जानते हैं इस बारे में
Editorial
Updated:- 2024-07-22, 10:42 IST

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स यानी कि पोषक तत्वों की जरूरत होती है,सही न्यूट्रिएंट्स मिलने पर आप को कोई बीमारी नहीं घेरती,आपका विकास बढ़िया होता है, लेकिन अगर हम कहें की आपके शरीर को न्यूट्रिएंट्स के साथ ही एंटी न्यूट्रिएंट्स की भी जरूरत होती है? तो शायद आप सोचने पर मजबूर हो जाएं कि भला ऐसे कैसे हो सकता है,इससे तो शरीर में कमजोरी आ जाएगी,बीमार पड़ जाएंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, जिस तरह से आपको न्यूट्रिएंट्स की जरूर होती है ठीक उसी प्रकार एंटी न्यूट्रिएंट्स की भी जरूरत होती है। आइए इस बारे में Garima Chaudhary, Senior Executive Nutritionist, East Delhi Cloudnine group of hospitals जान लेते हैं। 

क्या होता है एंटी न्यूट्रिएंट्स?

anti nutrients

सबसे पहले जान लेते हैं की आखिर यह एंटी न्यूट्रिएंट्स होता क्या है? जैसा की इसके नाम से मालूम चलता है कि यह वह पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर में जरूर पोषण को कम करते हैं,आपके खाने से उनके पौष्टिक मूल्य को कम करते हैं,लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है की यह नुकसानदायक है। यह ऐसे न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण रोकते हैं जिससे आपको नुकसान होता है।

आप खाने में फाइबर तो लेते ही होंगे तो आपको बता दें की फाइबर एक एंटी न्यूट्रीएंट है यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करता है और रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है,यही वजह है की अक्सर डायबिटीज के मरीजों को फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-कमजोरी और थकान दूर करने के लिए आजमाएं दादी मां का अचूक नुस्खा

anti nutrients benefitss

टैनिन भी एक एंटी न्यूट्रिएंट है,यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। आमतौर पर चाय या कुछ फलों में जैसे अनार और जामुन में पाया जाता है ,यह मुक्त कणों से कोशिकाओं को आक्सिडेटिव क्षति से बचाने में मदद करते हैं जो कोशिकाओं में जमा हो सकते हैं और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।वहीं फाइटेटे भी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह मुख्य रूप से बीज, फलियों में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें-चेहरे पर नजर नहीं आएंगे बढ़ती उम्र के लक्षण, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik




यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।