भीषण गर्मी के बीच लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब बस कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देगा। इस मौसम में जहां चुभती गर्मी से हमें राहत मिलेगी वहीं कुछ समस्याएं भी होगी। मॉनसून के मौसम में अक्सर डॉक्टर कुछ सब्जियों को न खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी सब्जियां हैं जिन्हें खाने से बचना चाहिए।
बरसात के मौसम में किन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए
- मानसून के दौरान पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी का सेवन सावधानी से करना चाहिए। मौसम में आर्द्रता के कारण इन सब्जियों में अत्यधिक नमी हो सकती है, जिससे बैक्टीरिया और रोगाणुओं के लिए यह अनुकूल प्रजनन वाली जगह बन जाती हैं, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।अगर आप पत्तेदार सब्जियां खाना भी चाहते हैं तो इसे अच्छी तरह से साफ करके ही खाएं।
- वैसे तो जड़ वाली सब्जियां जैसे गाजर, मूली, शलजम बहुत ही फायदेमंद होती है। लेकिन मानसून के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल इस मौसम में मिट्टी में अत्यधिक नमी हो जाती है। इसके कारण सब्जियां अधिक पानी सोखती है। इससे बैक्टीरिया के पनपने की आशंका ज्यादा रहती है। अगर आप इन सब्जियों को खाना भी चाहते हैं तो इसे अच्छी तरह से धोकर और साफ करके ही खाना चाहिए।
- फूल गोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियों को भी खाने से बचना चाहिए। यह पौष्टिक तो होते हैं, लेकिन मानसून में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल इन सब्जियों में दरारें बहुत ज्यादा होती हैं,जो नमी को फंसा सकती हैं। इससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इन्हें पूरी तरह से साफ करना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-फर्टिलिटी सुधारने के लिए एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को करें फॉलो
- मशरूम भी लोगों की सबसे पसंदीदा सब्जी होती है,लेकिन मानसून में इसे बहुत ही सीमित मात्रा में खाना चाहिए। आद्रता की वजह से मशरूम फफूंद और बैक्टीरिया के विकास के लिए अत्यधिक प्रभावित जगह बन जाता है, जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या जिन्हें पाचन संबंधी समस्या है उन्हें खास करके इसके सेवन से बचना चाहिए।
- बैगन खाने से भी परहेज करना चाहिए एक्सपर्ट बताते हैं कि बैगन में अल्कलॉइड नामक रसायन होता है। बरसात में कीटों का प्रकोप सबसे अधिक होता है ऐसे में अल्कलॉइड से एलर्जी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-मक्खन की तरह पिघल सकती है पेट की चर्बी, वेट लॉस के लिए बनाएं 5 Minute में बनने वाली DIY ड्रिंक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों