सुबह-सुबह अगर किसी का पेट साफ ना हो तो पूरा दिन खराब हो सकता है। ऑफिस की भागदौड़ हो या फिर किसी के घर जाना हो और आपका पेट साफ ना हुआ हो तो बहुत दिक्कत हो सकती है। कई लोगों के लिए तो ये एक परमानेंट समस्या होती है जहां उन्हें लगभग रोजाना ही पेट दर्द, गैस, कब्ज और पेट में ऐंठन जैसी चीज़ों से गुजरना पड़ता है।
ये ना सिर्फ शारीरिक समस्याएं देता है बल्कि इसके कारण आप मानसिक तौर पर भी अपना ध्यान किसी एक जगह नहीं लगा पाते हैं। कुछ लोगों के लिए तो ये सिरदर्द का कारण भी बन जाता है। पर क्या कभी आपने सोचा है कि आपको ही हमेशा ये कॉन्स्टिपेशन क्यों होता है?
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। डॉक्टर दीक्षा के अनुसार आयुर्वेद में कब्ज का मुख्य कारण खराब मेटाबॉलिज्म बताया गया है जिसे मंदाग्नि भी कहा जाता है। ये कब्ज धीरे-धीरे कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- अगर कब्ज कर रहा है परेशान तो सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली ये रेसिपी करेगी मदद
हमें ये तो पता ही है कि आंतों में ही शरीर को सही तरह से चलाने वाले हार्मोन्स बनते हैं। इनके सही तरह से प्रोसेस करने के लिए हमें हर दिन पेट को खाली करना जरूरी होता है। शरीर में इस्तेमाल होने वाले 70-85% हार्मोन्स इसी तरह से बनते हैं और अगर पेट खाली नहीं होगा तो ये प्रोसेस भी ठीक तरह से नहीं पूरा होगा।
डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक कब्ज के कई कारण हो सकते हैं जिनमें वात दोष की अधिकता एक मुख्य वजह है। -
सबसे आसान तरीका कब्ज को ठीक करने का ये हो सकता है कि आप टॉयलेट में बैठे हुए ज्यादा समय दें। कई लोग टॉयलेट से झटपट ही उठने की कोशिश करते हैं जबकि ये सही नहीं है। अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो थोड़ा समय देना जरूरी है।
इसी के साथ टॉयलेट में न्यूजपेपर या फिर मोबाइल लेकर ना जाएं। अगर आपको कब्ज है तो टॉयलेट में कम से कम 15-20 मिनट देने की कोशिश करें वो भी बिना गैजेट्स या किताबों के।
इसी के साथ आप रोजाना एक नियम बनाने की कोशिश करें। एक ही समय पर खाना, एक ही समय पर पीना और फिर टॉयलेट जाने का भी एक ही समय बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें- इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय
View this post on Instagram
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऊपर बताई गई टिप्स के साथ-साथ कुछ होम रेमेडीज भी आपकी मदद कर सकती हैं-
1. रोजाना 1 चम्मच गाय का घी या तो सुबह गुनगुने पानी के साथ लें या फिर रात में सोते समय गुनगुने दूध के साथ लें। ये आंतों से गंदगी साफ करने में मदद करता है।
2. आप दिन में कई बार गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें। ये आपकी आंतों को रिलीव देने में मदद कर सकता है।
3. अगर आपका पाचन सही है तो आप लंच के साथ सलाद जरूर खाएं।
4. एक्सरसाइज करना ना भूलें आप कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज दिन में 40 मिनट कर सकते हैं। किसी भी तरह का मूवमेंट आपके काम आ सकता है।
5. कब्ज के लिए योग-
आप कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए ये योगासन रोज़ाना कर सकते हैं।
ये सारे टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपका कब्ज लंबे समय से बना हुआ है तो डॉक्टर के पास जाना श्रेयस्कर हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।