International Yoga Day 2024: योगासन करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

योग आपको निरोग कर सकता है। लेकिन इसका पूरा फायदा उठाने के लिए सही पोषक तत्वों का लेना जरूरी है। आइए जानते हैं योगा का पूरा फायदा उठाने के लिए योगा सेपहले और बाद में क्या खाना चाहिए।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-06-20, 13:38 IST
What should you eat before and after yoga

योग एक प्राचीन परंपरा है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए तकनीकों का उपयोग करता है। योग से आप निरोग हो सकते हैं। योग अभ्यास का पूरा फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि हम योग से पहले और बाद में क्या खाएं। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं। MANPREET KAUR PAUL,EXECUTIVE NUTRITIONIST FARIDABAD, Cloudnine Group of Hospitals इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

योगासन करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए?

woman sitting yoga pose

योगा से पहले क्या खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक योगासन करने से पहले हल्का नाश्ता करना चाहिए । भारी भरकम भोजन करने से बचें, क्योंकि इससे पेट में भारीपन महसूस होता है और योगा करने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए ऐसा नाश्ता करें जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करें, लेकिन आपके लिए भारी न हो। जैसे कि आप फल में केला, सेब, पपीता, अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इससे ताजगी मिलती है और ऊर्जा भी बना रहता है।

वहीं मेवे में आप बादाम, अखरोट, या काजू, कद्दू के बीज का सेवन करना भी अच्छा विकल्प होता है। फलों का रस भी पिया जा सकता है।

योगा करने से पहले शरीर को हाइड्रेट जरूर करें, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में पानी न पिएं। क्योंकि इससे भी पेट भारी हो जाता है। आप नारियल पानी पी सकते हैं, क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है।

कैफीन युक्त पदार्थ को पीने से बचना चाहिए। चाय कॉफी या एनर्जी ड्रिंक पीने से बचें। इससे आपको ऊर्जा तो मिल सकती है लेकिन बाद में थकान महसूस हो सकती है।

योगासन के बाद क्या खाएं

yoga nature

योगा करने के बाद शरीर को पोषण की जरूरत होती है, ताकि ऊर्जा दोबारा मिल सके और मांसपेशियों की रिकवरी हो सके। इसलिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाएं। जैसे कि आप प्रोटीन शेक, दही, अंडा, चिकन टोफू या दालों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही साबुत अनाज, ब्राउन राइस, शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। आप मूसली भी खा सकते हैं।

दही और छाछ का सेवन भी अच्छा होता है क्योंकि यह पाचन के लिए लाभकारी होता है और शरीर को ठंडक देता है।

योगा करने के बाद हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि जब आप योग करते हैं तो पसीना निकलता है। ऐसे में खोए हुए तरल पदार्थ की पूर्ति नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट युक्त ड्रिंक से हो सकती है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह पोटैशियम से भरपूर होते हैं। एक्सपर्ट कहती है कि आप जो कुछ भी खाएं वह माइंडफुल ईटिंग करें।

यह भी पढ़ें-फर्टिलिटी सुधारने के लिए एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को करें फॉलो

अगर आप योग के बाद पूरी तरह से भोजन नहीं कर सकते हैं तो हल्का नाश्ता करें। इसमें फल, मेवे और दही का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट रहती है कि योग और पोर्शन का सही संयोजन आपकी सेहत को नहीं ऊंचाइयों पर ले जा सकता है और आप एक स्वस्थ जीवन शैली जी सकते हैं

यह भी पढ़ें-मक्खन की तरह पिघल सकती है पेट की चर्बी, वेट लॉस के लिए बनाएं 5 Minute में बनने वाली DIY ड्रिंक

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP