शाकाहार बेहतर आहारशैली मानी जाती है, पर अगर सेहत की लिहाज से देखा जाए तो शाकाहारी भोजन में शरीर के लिए जरूरी कुछ पोषक तत्वों का मिलना मुश्किल होता है। जैसे कि शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन B-12 की पूर्ति शाकाहारी खाद्य पदार्थों से नहीं हो पाती है। जबकि इसके अभाव में शरीर कई सारे गंभीर संकेत दिखने शुरु हो जाते हैं,वहीं अगर सही समय पर विटामिन B-12 की पूर्ति न हो तो इसके कारण गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। यही वजह है कि बहुत सारे लोग जानकारी के अभाव में इस विटामिन की कमी से जूझते रहते हैं और आखिर में गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
चूंकि हमारा प्रयास अपने रीडर्स तक सेहत से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को पहुंचाना है, इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको विटामिन B-12 के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं। यहां हम आपको विटामिन B-12 की कमी के कारण शरीर में दिखने वाले लक्षणों के साथ ही इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ये संकेत बताते हैं कि शरीर को नहीं मिल रहा है भरपूर विटामिन-ए
सबसे पहले तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर विटामिन B-12 शरीर के लिए क्यों आवश्यक है। तो असल में यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के साथ ही डीएनए के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और विकास में सहायक होता है। वहीं शरीर स्वयं विटामिन B-12 का निर्माण नहीं कर पाता है, ऐसे में बाहरी आहार या सप्लीमेंट के रूप में इसका सेवन करना पड़ता है।
विटामिन B-12 का कार्य तंत्रिका तंत्र से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसकी कमी कई सारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को जन्म देती हैं जो थकान, कमजोरी, सिर में तज दर्द, चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ना, मानसिक उलझन, याददाश्त की समस्या के लक्षणों में परिलक्षित होते हैं। चलिए अब इन लक्षणों को जरा विस्तार में समझते हैं।
विटामिन B-12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है, ऐसे में इसकी कमी के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी कम होता है। वहीं लाल रक्त कोशिकाओं में कमी होने के कारण शारीरिक थकान, कमजोरी, सिर में दर्द, चक्कर आने की समस्या बढ़ती है।
विटामिन B-12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम होता है,जिससे एनीमिया की समस्या उत्पन्न होती है, जिसके कारण त्वचा पीली पड़ जाती है।
विटामिन B-12 दिमाग और नर्वस सिस्टम को पोषण देता है, इसलिए इसमें कमी होने के कारण दिमाग और नर्वस सिस्टम सीधे तौर पर प्रभावित होता है। इसके कारण सिर दर्द से लेकर भ्रम की स्थिति और याददाश्त में कमी आने की समस्या पेश आती है, जो कि देखा जाए तो अपने आप में बेहद गंभीर समस्याएं हैं।
अब बात कर लेते हैं सबसे जरूरी सवाल की, कि आखिर किन चीजों के सेवन से विटामिन B-12 मिलता है? तो आपको बता दें कि विटामिन B-12 ज्यादातर मांसाहारी खाद्य पदार्थों जैसे कि अंडा, मांस, मछली में मिलता है। वहीं कुछ हद तक दूध, दही जैसे डेयरी उत्पाद में भी यह पाया जाता है। लेकिन जो लोग दूध-दही का सेवन भी नहीं कर पाते हैं, उनके लिए इसकी पूर्ति शाकाहारी आहार से हो पाना मुश्किल है। ऐसे लोग विटामिन B-12 की कमी से राहत के लिए इसके सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- अगर शरीर में कम हो रहा है Vitamin E तो दिखेंगे ऐसे लक्षण
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।