हर महिला की डाइट में शामिल होने चाहिए ये 15 सुपरफूड्स, हार्मोन हेल्थ से लेकर प्रजनन क्षमता तक में मिलता है फायदा

महिलाओं को अपने जीवन में कई तरह की दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। पहले पीरियड्, फिर प्रेग्नेंसी और सबसे आखिर में मेनोपॉज। इस दौरान शरीर में काफी बदलाव आते हैं। ऐसे में आप इन सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करके खुद को मजबूत बना सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-28, 17:46 IST
image

महिलाओं को हमेशा ही सही खान-पान की जरूरत होती है। चाहे वह प्रेगनेंसी प्लान कर रही हों, चाहे किशोरावस्था में हों या मेनोपॉज की ओर बढ़ रही हों। सही पोषण न सिर्फ एनर्जी बनाए रखता है, बल्कि हार्मोन बैलेंस, फर्टिलिटी, हड्डियों की मजबूती के साथ संपूर्ण सेहत का ख्याल रखनता है। हम आपको इस आर्टिकल में 15 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं की डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल जानकारी दे रही हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये 15 सुपरफूड्स

superfoods for womens health

  • महिलाओं को डाइट में आमला जरूर शामिल करना चाहिए। यह विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हार्मोन बैलेंस रहता है।
  • अनार भी एक बेहतरीन फल है। इसे भी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह दिल की सेहत के साथ ही फर्टिलिटी और गट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन होता है।
  • पपीते में मौजूद लाइकोपीन ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काम करते हैं, इसलिए महिलाओं को पपीते का भी सेवन करना चाहिए।
  • कद्दू के बीज में मैग्नीशियम होता है, जो पीरियड क्रैम्प्स और पीएमएस को कम करने में मदद करता है। रोजाना एक चम्मच भिगोकर या स्मूदी में मिलाकर खाने से फायदा मिलेगा।
  • तिल के बीज बालों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। आप इसे सलाद पर डालकर या लड्डू के रूप में खा सकती हैं।
  • सूरजमुखी के बीज भी एक बेहतरीन सुपर फूड है। इसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को बैलेंस करने वाले गुण होते हैं। इसे सीड साइकलिंग के रूप में शामिल करें।

यह भी पढ़ें-एसिडिटी और ब्लोटिंग को आसानी से ठीक कर सकता है यह गट हीलिंग शॉट, इस वक्त पीने से मिल सकता है फायदा

  • किशमिश में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • रागी आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। हड्डियों और बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
  • खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भर रखता है और ओवर ईटिंग से बचाता है।
  • इसके अलावा महिलाओं को शतावरी का सेवन भी करना चाहिए। यह प्रेग्नेंसी, स्तनपान मेनोपॉज और फर्टिलिटी के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
  • अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में सूजन को काम करता है। ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करता है।
  • पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इसे स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।
  • घी का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। घी हार्मोन बैलेंस करता है, एग क्वालिटी सुधरता है, पाचन दुरुस्त करता है, बालों और स्किन को हेल्दी बनाता है।
  • सत्तू का सेवन भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आसानी से पचने वाला प्रोटीन है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है।
  • महिलाओं को बेरीज का सेवन भी करना चाहिए। यह यूटीआई से बचाता है और स्किन हेल्थ को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP