Soup For Glowing Skin: क्या आपके भी स्किन की चमक खो गई है। क्या चेहरे पर डलनेस साफ-साफ नजर आ रहा है। स्किन केयर करने के बावजूद भी नेचुरल ग्लो नहीं मिल पा रहा है? तो परेशान नहीं होएं क्यों कि आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक खास तरह के सूप की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपके चेहरे पर जबरदस्त निखार आ सकता है। जी हां डायटीशियन शीनम कालरा मल्होत्रा ने इस सूप को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
सूप बनाने की सामग्री (soup for magical skin glow)
- 2 मीडियम साइज का टमाटर
- 2 मीडियम साइज का गाजर
- 1 बड़ा चुकंदर
- वेजिटेबल स्टॉक 1 गिलास या सादा पानी
- लहसुन की कली 3 से 4
- अदरक एक टुकड़ा
- हरी मिर्च 2
- जीरा एक छोटा चम्मच
- तेल 1 चम्मच
- हरा लहसुन चॉप्ड
- धनिया की पत्तियां
सूप बनाने की विधि
- एक पैन में तेल गरम करें,इसमें जीरा, अदरक, लहसुन,हरी मिर्च को डाल कर सौते करें।
- अब जब ये सामग्रियां चटक जाएं तो इसमें बारी-बीर से टमाटर,गाजर और चुकंदर काट कर डाल दें।
- कुछ देर तक इसे चलाएं। अब इसमें काला नमक, काली मिर्च पाउडर डालें।
- इन सभी चीजों को चलाएं और इसमें वेजिटेबल स्टॉक मिला दें।
- अब इसे ढक कर 20 मिनट तक पकाएं।
- जब ये अच्छे से पक जाए तो इसे ब्लेंड करके ल्किवि[ फॉर्म में कर लें।
- अब इसे हरा लहसुन और धनिया की पत्ती से सजाएं।
- तैयार है आपका मैजिकल सूप,आप इसे गरमा गरम सर्व करें।
यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है सूप
- एक्सपर्ट के मुताबिक यह सूप स्किन के लिए मैजिकल इसलिए है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और ब्लड प्यूरीफाइंग प्रॉपर्टी है
- टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है तो स्किन हेल्थ को बढ़ाता है
- वहीं चुकंदर कोलेजन और आयरन का बेहतरीन स्रोत है ये स्किन में लोच बनाए रखेगा और ब्लड बढ़ाने में भी मददगार है
- इसमें इस्तेमाल गाजर विटामिन ए का बढ़िया स्रोत है जो स्किन को फेयर भी करेगा और स्किल सेल्स को रिपेयर भी करने में मददगार है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में आ जाती है सूजन? इन आयुर्वेदिक उपायों की लें मदद
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों