ठंड का मौसम हो और हम संतरे को अपनी डाइट का हिस्सा ना बनाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। विटामिन सी और फाइबर रिच संतरे को खाने का अपना एक अलग ही मजा होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो विटामिन सी रिच होने के कारण यह आपके इम्यून सिस्टम पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। साथ ही साथ, सह हमें हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है।
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि लोग इसके टेस्ट के चक्कर में बहुत अधिक संतरा खाना शुरू कर देते हैं। जब आप जरूरत से ज्यादा संतरा खाते हैं तो यह आपकी सेहत पर नेगेटिव इफेक्ट भी डाल सकता है। मसलन, आप हर दिन 4-5 या उससे अधिक संतरे खाते हैं तो वह आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि अधिक संतरे का सेवन आपके लिए किस तरह नुकसानदायक हो सकता है-
डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं
संतरे का सेवन करना डाइजेस्टिव सिस्टमके लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसमें मौजूद फाइबर के कारण होता है। लेकिन वहीं जब संतरे का सेवन काफी अधिक किया जाता है तो यह आपके पाचन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
फाइबर की अधिकता के कारण आपको पेट में ऐंठन, सूजन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आपको संतरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: संतरे का जूस ही नहीं पानी भी है अद्भुत, रोजाना सिर्फ 1 गिलास आपको रखेगा जवां
डेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव
संतरे का अधिक सेवन आपकी डेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकता है। दरअसल, संतरे जैसे खट्टे फलों में नेचुरल शुगर के साथ-साथ एसिड भी होते हैं। जिसके कारण इनके अधिक सेवन से आपको दांतों की सड़न व अन्य समस्याओं का सेवन करना पड़ सकता है। इसलिए, संतरे को सीमित मात्रा में खाएं। साथ ही साथ, अपनी ओरल हेल्थ का भी खास ख्याल रखें।
एसिड रिफ्लक्स की समस्या
संतरे का अधिक सेवन एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की वजह भी बन सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि संतरा एक एसिडिक फल है। जब आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इसके एसिडिक प्रभाव के कारण आपको एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।
पोटेशियम लेवल का बढ़ जाना
संतरे को पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह मिनरल शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब इसकी अधिकता हो जाती है तो इससे आपको कुछ नेगेटिव इफेक्ट्स भी हो सकते हैकं।
खासतौर से, अगर आपको किसी तरह की किडनी की समस्या है या फिर आप ऐसी किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, जो आपके पोटेशियम लेवल को प्रभावित करती है, तो ऐसे में आपको संतरे का सेवन बेहद ही सीमित रूप से करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: मोसंबी के जूस के हेल्थ से जुड़े फायदे, वजन कम करने से लेकर स्किन को बनाए ग्लोइंग
ब्लड शुगर स्पाइक होना
संतरे में नेचुरल शुगर पाई जाती है। हालांकि, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो इससे आपका ब्लड शुगर एकदम से स्पाइक हो सकता है। खासतौर से, अगर आपको डायबिटीज है और आप अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज रखना चाहते हैं तो आपको सीमित मात्रा में ही इसे खाना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों