Expert Tips: क्या आप जानती हैं खाली पेट फलों का सेवन हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदेह

अगर आप शरीर की सेहत के लिए फलों का सेवन करते हैं तो इस लेख में खाली पेट फल खाने के नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।

fruits empty stomach side effects

स्वस्थ, रसदार और पौष्टिक फलों से भरा हुआ एक बाउल शायद आपके लिए एक औषधि की तरह काम कर सकता है। किसी भी बीमारी से रिकवरी के लिए, इंस्टेंट एनर्जी के लिए और शरीर को सम्पूर्ण पोषण देने के लिए फलों का सेवन बहुतायत में किया जाता है। आवश्यक विटामिन, फाइबर, फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों को सभी की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सके।

मुख्य रूप से मौसमी फलों का सेवन करना हमेशा बेहतर होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फल खाने के लिए भी एक निश्चित समय होता है और इसी समय फलों का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। कई लोग फलों को नाश्ते के रूप में लेते हैं और खाली पेट अपनी पहली डाइट के रूप में फलों को खाना पसंद करते हैं। जहां एक तरफ खाली पेट फलों का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है वहीं डाइट एक्सपर्ट्स खाली पेट फलों का सेवन करने के कुछ नुकसानों के बारे में भी बताते हैं। आइए इस लेख में फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें कि खाली पेट फलों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह क्यों साबित हो सकता है।

खाली पेट फल खाने से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है

gastic problem

खाली पेट फल खाने के फायदों के साथ कुछ नुकसान हैं। जब हम खाली पेट फल खाते हैं तो ज्यादा गैस की समस्या होने लगती है। गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह से शरीर पूरे समय थका हुआ महसूस करता है और पूरे दिन खट्टी डकारों और गैस रिलीज़ होने जैसे समस्या होती रहती है। शरीर में गैस की ज्यादा समस्या होने से शरीर हमेशा आलस्य से भरा हुआ महसूस करता है। इसलिए यदि गैस की समस्या ज्यादा हो रही है तो खाली पेट फलों का सेवन न करें।

इसे जरूर पढ़ें:जानें जामुन पाउडर के हेल्थ बेनिफिट्स, डायबिटीज कम करने के साथ वजन भी करे नियंत्रित

खाली पेट फल खाने से पेट में सूजन आ सकती है

bloating and pain

जब हम खाली पेट फलों का सेवन करते हैं तब पेट बहुत ज्यादा भरा हुआ महसूस होने लगता है। इस तरीके से फलों का सेवन करने से पेट में सूजन आ जाती है और पेट ज्यादा फूला हुआ दिखाई देता है। यहां तक की इसका प्रभाव चेहरे पर भी पड़ता है और चेहरा भी सूजा हुआ और बड़ा नज़र आने लगता है। इसलिए कभी भी खाली पेट फलों का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। हालांकि सबके शरीर के हिसाब से किसी भी चीज़ को खाने का प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसा हर बार जरूरी नहीं है कि खाली पेट फल खाने से आपके चेहरे पर सूजन आ जाए। लेकिन फलों का सेवन खाली पेट करने से इसकी संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

shikha a sharma quote

खाली पेट फल खाने से जंक फ़ूड के लिए क्रेविंग बढ़ जाती है

शिखा ए शर्मा बताती हैं की अक्सर लोग पोषण के लिए फलों का सेवन अपनी पहली डाइट के रूप में करते हैं। ऐसा करने से कुछ देर के लिए पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है, लेकिन खाली पेट फल खाने से शरीर को पूरी एनर्जी और पोषण नहीं मिल पाता है और जंक फ़ूड खाने का मन होने लगता है। अगर आप खाली पेट फलों का सेवन करते हैं तो शरीर को पूरी कैलोरी नहीं मिलती है और शरीर को एनर्जी देने के लिए शाम होने तक लोग जंक फ़ूड खा लेते हैं। जंक फूड्स का सेवन शरीर के लिए और ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: क्या आप जानती हैं सेहत से भरपूर आम का सेवन रात में करना हो सकता है नुकसानदेह

खाली पेट फल खाने से पूरी तरह से पोषण नहीं मिलता है

जब हम खाली पेट फलों का सेवन करते हैं तब शरीर को इनका पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। शरीर को पोषण न मिलने की वजह से कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं और शरीर की ऊर्जा कम होने लगती हैं। खाली पेट फलों के सेवन से बेहतर है कि फलों को किसी अन्य खाद्य सामग्री के साथ खाया जाए जिससे ये पूरी तरह से पोषण प्रदान कर सकें।

फ्रूट्स खाने का सही समय क्या है

डाइटीशियन हमेशा फलों को दिन के समय या शाम को खाने की सलाह देते हैं। आप नाश्ते में किसी अन्य खाद्य सामग्री के साथ फलों का सेवन कर सकते हैं लेकिन इन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। फलों को खाली पेट खाने से ये अपना पूरा पोषण शरीर को नहीं दे पाते हैं। इसलिए जब भी फलों का सेवन करें किसी अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के साथ करें।

यहां बताए गए सभी कारणों से फलों का सेवन खाली पेट करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए फलों के सेवन से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP