गर्मियों में आम का सेवन बहुतायत में किया जाता है। स्वाद से भरपूर आम, हमारी सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। चाहे आम का शेक हो या जूस इन सभी खाद्य सामग्रियों को आहार में शामिल करके गर्मियों का भरपूर मज़ा उठाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम का रात के समय सेवन हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।
डाइट एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मुख्य रूप से फलों का सेवन दिन के समय करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फल खाने का सही समय सुबह के नाश्ते के दो घंटे बाद होता है। यानी नाश्ते के बाद और लंच के बीच का समय किसी भी फल को खाने के लिए अच्छा होता है। फलों में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज का सेवन रात में करने से ये शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये पाचन प्रक्रिया को कमजोर कर देते हैं। मुख्य रूप से आम का सेवन रात के समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा ये सेहत के लिए फायदेमंद साबित होने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा सेजानें रात के समय आम खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
आम से हो सकती है गैस की समस्या
रात के समय आम खाने से गैस की समस्या हो सकती है। कैलोरी में हाई होने की वजह से आम को पचने में काफी समय लगता है। जब रात के समय इसका सेवन किया जाता है तो पाचन क्रिया धीमी होने की वजह से ये पेट में गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है। अक्सर लोग रात में आम या मैंगो शेक पीते हैं जो स्वाद में तो अच्छा होता है, लेकिन ये लंबे समय तक चलने वाली गैस की समस्या का कारण बन सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं सेहत के लिए फायदेमंद मेथी के दानों का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदेह
आम बन सकता है स्किन रैशेज़ का कारण
आम मुख्य रूप से गर्मियों में मिलने वाला फल है लेकिन ये शरीर को ठंडक की जगह गर्मी देता है। इसलिए यदि आप रात के समय आम का अधिक सेवन करती हैं तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। शरीर में गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी और रैशेज़(स्किन रैशेज़ ठीक करने के तरीके) की समस्या हो सकती है। रात के समय आम खाने से बुखार या पित्ती भी हो सकती है। पित्ती एक त्वचा की स्थिति है जो त्वचा पर चकत्ते, खुजली और लालिमा का कारण बनती है। यह समस्या कुछ खाद्य पदार्थों के अनुचित समय पर सेवन करने से होती है। आम में उरुशीओल नाम का केमिकल होता है। यह एक त्वचा की समस्या का कारण बनता हैजिसमेंत्वचा में सूजन आ जाती है और त्वचा परतदार, खुजली और फफोले वाली हो जाती है।
आम से हो सकती है उल्टी की समस्या
रात के समय आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है। कुछ लोगों में आम एनाफिलेक्टिक शॉक का कारण बन सकता है। यह एक एलर्जी प्रतिक्रिया है जिसमें मतली, उल्टी, सदमे आदि के लक्षण शामिल हैं। संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को रात के समय इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं आम के फल के साथ इसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
आम हो सकता है अपच का कारण
रात के समय आम खाने से ये पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। रात में इसके सेवन के बाद अक्सर खट्टी डकार आने लगती है और पाचन प्रक्रिया के धीमे होने से से अपच का कारण बन सकता है। रात के समय आम खाने से दस्त हो सकते हैं। इसलिए हमेशा इस फल का कम मात्रा में और दिन के समय ही सेवन करने की सलाह दी जाती है। आम फाइबर से भरपूर फल होता है और रेशेदार फलों के अधिक सेवन से डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
आम बन सकता है बढ़ते वजन का कारण
आम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे इसे रात में खाने से वजन बढ़ सकता है। एक औसत आकार के आम में 150 कैलोरी होती है। इसलिए यदि आप अपना वजन नियंत्रित कर रहे हैं तो रात के समय इसका सेवन न करें। साथ ही, यदि दिन में भी इसका सेवन कर रहे हैं तो एक साथ ज्यादा आम का सेवन न करें।
उपर्युक्त सभी कारणों से रात के समय आम का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए आप जब भी इसका सेवन करें समय को ध्यान में रखकर ही करें जिससे कोई स्वास्थ्य समस्या न हो। साथ ही, यदि आपको कोई भी स्वास्थ्यसंबंधी समस्या है तो इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik and shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों