बुखार होने पर जूस का सेवन करें या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए

अगर आपको बुखार है, तो आपको जूस का सेवन करना चाहिए या नहीं? जानिए इस लेख में।

juice in fever

बुखार होना एक आम स्वास्थ्य समस्या है। आमतौर पर मौसम में बदलाव होने पर अधिकतर लोग बुखार का सामना करते हैं। इसके अलावा कीटाणुओं के संक्रमण के कारण भी व्यक्ति को बुखार होता है। ऐसे में व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। जिसके कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। शरीर में पानी की कमी अन्य कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि बुखार होने पर व्यक्ति अपना लिक्विड इनटेक बढ़ा दें।

expert ritu puri advice

यह सच है कि बुखार पर होने पर लिक्विड अधिक लेने चाहिए। लेकिन फिर भी लोग अक्सर इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि उन्हें जूस का सेवन करना चाहिए या नहीं। कुछ लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो कुछ लोग बुखार होने पर जूस को अवॉयड करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि बुखार होने पर व्यक्ति को जूस पीना चाहिए या नहीं-

कर सकते हैं सेवन

fruits juice

बुखार होने पर मौसमी जूस का सेवन करने में कोई समस्या नहीं है। दरअसल, बुखार होने पर व्यक्ति को अधिक लिक्विड लेना चाहिए। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप सादा पानी ही पीएं। आप चाहें तो जूस पी सकते हैं या फिर इसके अलावा सूप, फ्रूट शेक या नारियल पानी आदि भी पिया जा सकता है।

बुखार में मौसमी जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता तो मजबूत होती ही है साथ ही रोगों से लड़ने की क्षमता भी विकसित होती है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपके शरीर को वायरल बीमारियों के खिलाफ मजबूत बनाते हैं। जिसके कारण भी व्यक्ति को जल्द ठीक होने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें-सामान्य बुखार में कैसे रखें खुद का ख्याल, आयुर्वेद से जानें

मिलते हैं कई पोषक तत्व

जब व्यक्ति बीमार होता है या फिर उसे बुखार होता है तो ऐसे में उसकी कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में फलों के रस का सेवन करने से ना केवल उसके मुंह का स्वाद अच्छा होता है और भूख का अहसास होता है। बल्कि इसके सेवन से कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मिलते हैं। चूंकि, बुखार में व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या होने की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन जब आप जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं।

जल्द ठीक होने में मिलती है मदद

fever advice

फलों के रस के सेवन से आपको जल्द रिकवरी में मदद मिलती है। अगर आप ऐसे किसी फल के रस का सेवन कर रहे हैं, जो विटामिन सी से भरपूर है, तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा। साथ ही यह आपको इंफेक्शन से भी बचाता है। जिसके कारण आपको सर्दी-खांसी, बुखार और संक्रमण से राहत मिलती है। यह बैक्टीरिया के संक्रमण को भी दूर करता है।

इस बात का रखें ध्यान

fruits

यूं तो बुखार होने पर जूस का सेवन करने से किसी तरह के विपरीत परिणाम नहीं मिलते हैं, लेकिन फिर भी अगर आप अपने स्वास्थ्य को अधिकतम लाभ पहुंचाना चाहती हैं तो ऐसे में आप फलों के रस की जगह पूरा फल खाने की कोशिश करें। दरअसल, जूस बनाते समय फलों के फाइबर के साथ-साथ कुछ पोषक तत्व भी कहीं खो जाते हैं। लेकिन अगर आप फल खाते हैं तो इससे आपके शरीर में पानी का स्तर तो बना ही रहता है, साथ ही साथ फल के सभी पोषक तत्व आपको मिल पाते हैं।(क्या हैं ज्यादा पानी पीने के नुकसान)

इसे जरूर पढ़ें-ये आयुर्वेदिक उपाय गर्मियों में शरीर को देंगे कूल-कूल इफेक्ट

तो अब आप भी बुखार होने पर बिना किसी समस्या के जूस का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप फल खाती हैं तो इससे आपको यकीनन अधिक लाभ मिलेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP