
संतुलित आहार का सेवन करने और हर भोजन के बाद अच्छा महसूस करने का एक सही तरीका है कि आप ताजा मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन करें। वसंत ऋतु में होने वाली सब्जियों और फलों का अपनी अलग खासियत होती है। इस मौसम में कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत शुरू हो जाती है। ऐसे में मौसमी चीज़ों का सेवन करना उसे भी बेहतर कर सकता है। पर्यावरण के अनुकूल ये फल और सब्जियां आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं।
चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि उन हेल्दी सीजनल सब्जियों और फलों के बारे में जो इस समय आपको अपने आहार में जरूर शामिल करनी चाहिए।
फल आपके आहार में शामिल करने के लिए एक स्वस्थ, पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प हैं। उनके कई ज्ञात लाभ हैं। इन सीजनल फलों को अपने आहार में जरूर शामिल करें-

कुछ दिनों में ही आम बाजार में दिखने लगेगा। भारत में लगभग 1500 प्रकार के आम पाए जाते हैं, जिनमें से प्रत्येक का एक अलग स्वाद होता है। गुलाब-खास से लेकर अल्फोंसो और हिमसागर तक, आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं। आमतौर पर अप्रैल से मध्य जून तक पाया जाने वाला आम आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और हृदय की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
पपीता एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा है। यह आपको सन डैमेज से बचाने में मदद करता है, आपके पाचन तंत्र में सुधार करने के साथ हृदय की स्थिति को बेहतर बनाता है। कब्ज से गुजर रहे लोगों के लिए पपीता खाना बहुत अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में भूलकर भी अवॉइड ना करें ये 5 फल और सब्जियां, जानें गजब फायदे

गर्म दिनों में तरबूज आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में पानी होता है। यह आपके सेल ग्रोथ, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और आवश्यक डाइट्री फाइबर प्रदान करता है। इतना ही नहीं, तरबूज गुर्दे की पथरी के निर्माण और हृदय रोगों के जोखिम को रोकने में भी मदद करता है।
प्लम वसंत में आने वाला सबसे पौष्टिक फलों में एक है, जिसमें फाइबर और सोर्बिटोल होता है जो अपच और कब्ज में सहायता करता है। यह आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है और यह त्वचा को युवा और जीवंत बनाए रखता है। प्लम ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।
अपने आहार में फ्लेवरफुल डिशेज़ को शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रंग-बिरंगी पौष्टिक और सीजनल सब्जियों का सेवन करें। आप अपने आहार में इन सब्जियों को शामिल कर सकते हैं-

इस हरी सब्जी में बहुत सारे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन-सी और ए की अच्छी मात्रा होती है। यह आंखों, त्वचा और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छी है और दिल की समस्याओं और पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद करती है। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें और ऐसी ब्रोकली लें, जिसका गहरा हरा रंग हो।
विटामिन-के से भरपूर होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। पत्ता गोभी में ऐसे गुण भी पाए गए हैं जो रेडिएशन थेरेपी में भी सहायता कर सकते हैं। इस सब्जी का मजा आप स्टर फ्राई करके और सीजन में सलाद में शामिल करके भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मार्च-अप्रैल में किचन गार्डन में लगाएं ये सब्जियां, होगी अच्छी ग्रोथ

यदि आप शाकाहारी हैं या अपने आहार में अधिक वसंत-मौसम की सब्जियां शामिल करना चाहते हैं तो मटर से अच्छा प्रोटीन आपके लिए नहीं हो सकता। मैग्नीशियम और आयरन के साथ-साथ विटामिन-ए, सी और के से भरपूर, ये संतुलित भोजन के लिए बढ़िया विकल्प है। मटर में मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
वसंत में खुद को स्वस्थ रखने के लिए अब आप भी इन मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन जरूर करें। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।