रोस्टेड या ड्राई मखाना: सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?

मखाना खाने से सेहत को खूब लाभ मिलते हैं वहीं यह सभी का पसंदीदा स्नैक्स होता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ड्राई या रोस्टेड कौन सा मखाना ज्यादा बेहतर है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-05-31, 13:24 IST
roasted vs dry makhanaa

मखाना हर किसी का पसंदीदा स्नैक्स होता है। यह एक प्रकार का बीज है जो यूरीले फेरोक्स पौधे से मिलता है। इसे लोग फॉक्स नट के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह के शाही व्यंजन में किया जाता है,वहीं इसका सेवन करने से सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। कुछ लोगों को सूखा मखाना पसंद होता है तो कुछ लोग घी में भून कर खाते हैं। वहीं कुछ लोगों का सवाल होता है कि सेहत के लिहाज से रोस्टेड या ड्राई कौन सा मखाना ज्यादा बेहतर है। आइए जानते हैं इस बारे मेंSukh SabiaExecutive nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, New Delhi,Punjabi Bagh

रोस्टेड या ड्राई मखाना? सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर

makhana fox nut

एक्सपर्ट के माने तो भुने हुए मखाने में अगर कम तेल या घी का इस्तेमाल होता है तो यह आपके लिए स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बन सकता है। मखाने को भूनने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे खाने से क्रेविंग को संतुष्ट करने में मदद मिलती है। वहीं भूनने की प्रक्रिया से मखाना आसानी से पच जाता है। भूनने से मखाना के एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़ सकते हैं। जिससे शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से निपटने में मदद मिल सकती है। हालांकि इसकी कुछ कमियां भी है।अगर आप लंबे वक्त तक मखाना को उच्च तापमान पर भूनते हैं तो इससे इसके विटामिन और मिनरल्स की हानि हो सकती है। अगर इसमें ज्यादा मसाले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह इसकी पोषण मूल्य को प्रभावित कर सकता है और इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है।

makhana waterlily seeds lotus pile

सूखा मखाना सेहत के लिए फायदेमंद इसलिए साबित हो सकता है क्योंकि इसे किसी भी तापमान पर पकाया नहीं जाता है। इस वजह से इसके सभी प्राकृतिक पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। वहीं अगर आप सूख मखाने को खाने से पहले पानी में भिगोते हैं तो इससे हाइड्रेशन में मदद मिलती है। सूखा मखाना प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक खनिजों का एक अच्छा स्रोत है जो ओवरऑल हेल्थ में योगदान दे सकता है। इसकी कमियां इतनी ही है कि यह स्वाद और बनावट के मामले में लोगों को कम आकर्षक लग सकता है,वहीं कुछ लोगों के लिए कच्चा मखाना पचाना कठिन हो सकता है।

यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से इसका सेवन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-Durian Fruit: इस फल से आती है बदबू, लेकिन खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP