रमजान में रोजा रखने के अध्यात्मिक फायदे तो हैं ही, शरीर को भी काफी फायदा मिलता है। हालांकि, कुछ लोग दिन भर भूखे रहने के बाद इफ्तार के टाइम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग इफ्तार के बाद ब्लोटिंग, पेट में भारीपन का सामना करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो शायद आप खाने के दौरान कुछ गलतियां कर रहे हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपको इन समस्याओं से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं।
दिन भर लोग भूखे प्यासे रहते हैं, और अचानक से शाम को बहुत ज्यादा तली भुनी चीजें, जैसे, समोसा, पकौड़े खा लेते हैं। इससे पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ जाती है। हमेशा कम ऑयली चीजों को प्राथमिकता दें। अगर ऑयली चीजें खाते भी हैं, तो सीमित मात्रा में खाएं।
13 से 14 घंटे की फास्टिंग के बाद लोग भूखे और प्यासे दोनों ही होते हैं। कुछ लोग बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं, इसके कारण भी भारीपन हो जाता है और कुछ लोग बहुत जल्दी जल्दी बिना चबाए ही इफ्तार करते हैं। इससे भी पाचन को नुकसान होता है। धीरे-धीरे पानी पिएं और खाना चबाकर खाने से आपको ऐसी असहजता का सामना नहीं करना पड़ेगा
यह भी पढ़ें-कमजोर नाखून को मजबूत बनाने के लिए खाएं यह भेल
कई लोग शरबत,सोडा या अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीते हैं, जिससे पेट में सूजन हो जाती है। आप नारियल पानी या नींबू पानी पिएं। इससे शरीर में ताकत भी आएगी और आपको भारीपन भी महसूस नही होगा। और सबसे जरूरी है कि इफ्तार के तुरंत बाद रेस्टिंग मोड में न जाएं, इससे भी खाना पच नहीं पाता है, आपको बेचैनी होने लगती है।
यह भी पढ़ें-सहरी में पिएं ये 3 तरह की ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।