पूजा मखीजा का कद्दू से बना हम्मस सेहत के लिए है काफी फायदेमंद, जानें कैसे

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोषण से भरपूर हम्मस की रेसिपी बताई है, वो आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

pumpkin hummus by pooja makhija

हेल्थ को लेकर सजग रहने वाले लोग हम्मस पसंद करते हुए भी ज्यादा हम्मस का सेवन नहीं कर सकते हैं। कारण है उसमें होने वाले छोले, जो डाइजेस्ट करने में समय लेते हैं। इस मेडिटरेनियन डिश की खासियत है कि यह बहुत क्रीमियर होता है। जो लोग इसे नहीं खा पाते, उनके लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने कद्दू वाले टेस्टी और हेल्दी हम्मस का ऑप्शन दिया है।

पूजा मखीजा हमेशा अपने फैंस के लिए नए-नए तरह की हेल्दी रेसिपीज लेकर आती रहती हैं। वह पोषण से भरपूर फूड आइटम्स को आहार में शामिल करने की सलाह देती हैं। हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में भी उन्होंने हेल्दी हम्मस की रेसिपी बताई है और बताया है कि यह हमारे फायदेमंद होता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम्मस की रेसिपी के साथ इसके फायदे भी जान लें।

पंपकिन हम्मस

pumpkin hummus recipe by pooja makhija

सामग्री

  • कटा हुआ और रोस्ट किया हुआ कद्दू
  • लहसुन 2-3 कली
  • 1-2 हरी मिर्च
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • ताहिनी
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • स्वादानुसार नमक
  • गार्निश के लिए- जातर
  • काले तिल
  • चिली फ्लेक्स
  • हरी धनिया पत्ता

ऐसे बनाएं-

  • सबसे पहले कद्दू को ओवन में 200 डिग्री पर 25 मिनट के लिए रोस्ट करें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक फूड प्रोसेसर/ग्राइंडर में कद्दू, लहसुन, चिली फ्लेक्स, नमक, हरी मिर्च और ताहिनी डालकर एक अच्छे पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें।
  • ग्राइंड किए गए पेस्ट को एक बाउल में निकालें और उसमें जातर, चिली फ्लेक्स, हरी धनिया और काले तिल से गार्निश करें।
  • आपका हेल्दी और पोषण से भरपूर हम्मस (वजन घटाने के लिए हमस खाएं) तैयार है। इसे चिप्स आदि के साथ खा सकते हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'हम्मस पसंद है, लेकिन छोले डाइजेस्ट करने में मुश्किल लगते हैं? चलो बिना छोले वाला क्रीमी पंपकिन हम्मस बनाएं! ये बहुत अच्छा है, बहुत क्रीमी है और पोषण तत्वों से भरपूर है। कद्दू को इंजॉय करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता।'

ताहिनी तैयार करने तरीका भी बताया

सोशल मीडिया पर हमेशा कि तरह पूजा के फैंस उनसे कई सवाल भी पूछे, जिसका जवाब पूजा ने दिया। कुछ लोगों नहीं पता था कि ताहिनी कैसे बनती है या यह क्या है तो भी पूजा ने कॉमेंट सेक्शन में बताया है। पूजा ने बताया की सफेद तिल को हल्का सा भून लें और उसमें ऑलिव ऑयल और नमक डालकर ब्लेंड कर लें, तो ताहिनी तैयार हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें :Pooja Makhija Tips: याददाश्त रखनी हो दुरुस्त, तो इन फूड्स से बना लें दूरी

कितने दिन कर सकते हैं स्टोर?

pumpkin hummus benefits

पूजा मखीजा के कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने कई तरह के सवाल पूछे। उनमें से एक यूजर ने पूछा कि इस हम्मस को बनाकर कितने दिन तक स्टोर किया जा सकता है, जिस पर पूजा ने बताया कि इसे बनाकर आराम से 4-5 दिन चलाया जा सकता है। इसे बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लें और 4 से 5 दिन तक आप इसका मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :स्नैक या फिर डिनर में भी ले सकते हैं पूजा मखीजा का बताया गया 'स्पिनेच रैप', जानें रेसिपी

हम्मस के फायदे

हम्मस में विटामिन और खनिजों की उच्च मात्रा होती है और यह प्रोटीन का अच्छा प्लांट-बेस्ड सोर्स भी है, जो वीगन और वेजेटेरियन्स के लिए एक पौष्टिक विकल्प है। यह फाइबर का भी एक बड़ा स्रोत है, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

कद्दू और तिल के फायदे

pumpkin bebefits for weight loss

कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जो आयरन, फाइबर, सोडियम और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें उच्च मात्रा में विटामिन-सी और ई भी पाया जाता है। कद्दू का सेवन (सफ़ेद कद्दू के सेहत से जुड़े फायदे)करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कद्दू को शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। तिल में मौजूद प्रोटीन पूरे शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी से भर देता है. इससे मेटाबोलिज्म भी अच्छी तरह काम करता है।

नोट : हम इस बात का दावा हरगिज नहीं करते कि इसे खाने से आपाक वजन कम हो ही जाएगा। इसके अलावा आपका खानपान, आपकी जीवनशैली कैसी है, ये उस बात पर भी निर्भर करता है। कछ नया शुरू करने से पहले अपनी डायटीशियन या न्यूट्रीशनिस्ट से सलाह लें।

अब अगर आप बिना वजन या डाइजेशन की चिंता किए बिना हम्मस खाना चाहते हैं, तो पूजा मखीजा की यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। आहार और पोषण से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP