क्या आप भी आधा कटा प्याज या पका हुआ चावल फ्रिज में रख देती हैं? जान लीजिए इससे क्या होता है

क्या आपको पता है कि फ्रिज में पका हुआ चावल कितनी देर तक रखने से उसमें माइक्रो फंगस लगने लगती है? आज जान लीजिए कि किन फूड्स को फ्रिज में कभी नहीं रखना चाहिए। 

 Foods you should never keep inside fridge

आपके घर में फ्रिज में किन चीजों को सबसे ज्यादा रखा जाता है? यकीनन फ्रिज का इस्तेमाल सब्जियों, दूध, अंडे आदि को फ्रेश रखने के लिए किया जाता है, लेकिन भारतीय घरों में स्टील के बर्तनों में बचा हुआ खाना स्टोरी करने की परंपरा तो बनी हुई है। हम कई बार फ्रिज में ऐसी चीजों को रख देते हैं जिन्हें रखने से सही मायने में हमें नुकसान हो सकता है। हम उन फूड्स की बात कर रहे हैं जिन्हें प्रिजर्व करने के चक्कर में हम उन्हें फ्रिज में रख तो देते हैं, लेकिन उसका असर उल्टा ही होता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर, हेल्थ कोच और जानी मानी हेल्थ इंफ्लूएंसर डॉक्टर डिंपल जांगदा ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं। डॉक्टर डिंपल के मुताबिक, ऐसे फूड्स जिनमें सबसे जल्दी फंगस लगती है वह ये हो सकते हैं।

इस फंगस के कारण ना सिर्फ पेट में खराब बैक्टीरिया आ सकता है, बल्कि इसके कारण आपको कई अन्य तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।

1. लहसुन

क्या आपकी भी आदत है लहसुन को फ्रिज में रखने की? डॉक्टर डिंपल के मुताबिक, आपको कभी भी छिला हुआ लहसुन फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज के तापमान में लहसुन में बहुत जल्दी फंगस लग जाती है। डॉक्टर डिंपल कहती हैं कि लहसुन में लगने वाली फंगस को कैंसर से लिंक किया गया है। आपने नोटिस किया होगा कि लहसुन को फ्रिज में रखें तो उसमें से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में आपको लहसुन छीलकर फ्रिज में रखने की आदत बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए।

आप बाजार से भी हमेशा छिलके वाला फ्रेश लहसुन लेकर आएं। कई लोग बाजार से ही छिला हुआ लहसुन खरीद लेते हैं, वह भी गलत है। आपको जब लहसुन का इस्तेमाल करना है थोड़ा समय निकालकर उसे तभी छीलें।

2. प्याज

यह गलती तो शायद आपने भी की हो। प्याज जैसी सब्जी ठंडे तापमान के लिए नहीं बनी है। अगर आपकी भी आदत है कि आधा प्याज काटकर आप बचा हुआ आधा हिस्सा फ्रिज में रख देती हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि प्याज से निकलने वाला स्टार्च सर्द तापमान में शुगर में तब्दील होने लगता है और इसका स्वाद बदल जाता है। ऐसे में इसमें फंगस बहुत जल्दी लगती है। अगर आपको प्याज इस्तेमाल करना है, तो उसे तुरंत छीलकर आप उसे इस्तेमाल करें।

onion inside of fridge

जैसे ही प्याज को आप फ्रिज में रखती हैं वह अनहेल्दी बैक्टीरिया इकट्ठा करना शुरू कर देता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन इसे एक टोकटा भी माना जाता है। अगर किसी घर में कोई बीमार रहता है, तो उसके कमरे में आधा कटा हुआ प्याज रख देते हैं ताकि खराब बैक्टीरिया उसमें जा सके। ऐसे में आपको यह समझना चाहिए कि फ्रिज के अंदर का सारा बैक्टीरिया भी प्याज में इकट्ठा हो जाएगा।

3. अदरक

जिसे भी अदरक वाली चाय पीने का शौक है या फिर खाने में अदरक का फ्लेवर अच्छा लगता है, उसके फ्रिज में अदरक मौजूद होती है। पर क्या आपको पता है कि अदरक को रूम टेम्परेचर पर स्टोर करना ज्यादा अच्छा है। दरअसल, अदरक में भी फंगस बहुत जल्दी लगने लगती है। ऐसे में यह अनहेल्दी हो जाती है। डॉक्टर डिंपल के मुताबिक, अदरक में लगने वाली फंगस किडनी और लिवर फेलियर का कारण बन सकती है। कई स्टडीज में इस तरह के दावे किए गए हैं। ऐसे में अदरक को फ्रिज में रखना बंद कर दें।

इसे जरूर पढ़ें- अगर आपका गला रहता है खराब, जरूर आजमाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

4. पका हुआ चावल

rice inside of fridge

कई लोगों की यही आदत होती है कि अगर चावल बच जाए, तो उसे फ्रिज में रख देते हैं। यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कई लोग यह दावा करते हैं कि ठंडे चावल के कारण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है। पके हुए चावल में सबसे जल्दी फंगस लग सकती है। अगर आप इसे रेफ्रिजरेट करना भी चाहती हैं, तो भी इसे 24 घंटे से ज्यादा ना करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP