मासिक धर्म हर महिला के लिए कठिन होता है। महिलाओं को इस दौरान ऐंठन और दर्द का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाएं, तो ऐसी होती हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ होती है, इससे उनके दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ता है। दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिल का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप भी ऐसे ही दर्द और ऐंठन का सामना करती हैं,तो कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करके पीरियड पेन को कम किया जा सकता है। इस सुपरफूड का नाम है ब्रोकली,जो न सिर्फ आपके पीरियड्स को रेगुलर रखता है बल्कि दर्द और बेचैनी को भी कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी दी है।
पीरियड साइकिल को आसान बना सकती है ब्रोकली
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एक नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। यह हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में भी सहायक होता है, जिससे पीरियड के दौरान होने वाली असहजता और ऐंठन कम हो सकती हौ।
पीरियड्स के दौरान दर्द का मुख्य कारण प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक तत्व होते हैं, जो यूटरस की मांसपेशियों में संकुचन बढ़ते हैं। वहीं ब्रोकली में मौजूद सल्फोराफेन और फाइबर इन संकुचनों को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण मूड स्विंग्स, तनाव और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है। ब्रोकली शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करके एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है,जिससे पीरियड के दौरान चिड़चिड़ापन और तनाव कम होता है।
पीरियड्स के दौरान पेट फूलने की समस्या आम होती है। ब्रोकली में पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन में सुधार करता है और शरीर से अतिरिक्त टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-फाइबर इनटेक बढ़ाकर भी रखा जा सकता है दिल का ख्याल, जानिए कैसे
कैसे करें ब्रोकली का सेवन
- रॉ यानी कच्चे ब्रोकली में 10 गुना ज्यादा सल्फोराफेन होता है, इसलिए इसे बारीक काटकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि एंजाइम एक्टिवेट हो सकें।
- इसे सरसों के बीज के साथ खाने से सल्फोराफेन का असर और ज्यादा बढ़ जाता है।
- इसे स्मूद, सलाद या हल्की भाप में पकाकर सेवन करें।
यह भी पढ़ें-हाई बीपी को नेचुरली कंट्रोल कर सकती है इलायची, जानिए कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- FREEPIK
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों