आज के समय में लाइफस्टाइल में आए बदलावों और बैठकर काम करने का ट्रेंड बढ़ने की वजह से वेट गेन की समस्या बहुत आम हो गई है। हेल्दी लाइफ के लिए वजन पर काबू रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए महिलाएं अपने कैलोरी इनटेक पर ध्यान देने लगी हैं, लेकिन हमेशा इसके लिए अटेंटिव रह पाना संभव नहीं है। ऐसे में अपनी डाइट में लिए जाने वाले फूड आइटम्स पर ध्यान देकर ना सिर्फ स्वस्थ रहा जा सकता है, बल्कि वजन को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। वेट लॉस के लिए मेटाबॉलिज्म का अच्छा रहना बहुत जरूरी है। हेल्दी फूड लेने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और ज्यादा कैलोरी इनटेक होने पर भी वजन कंट्रोल में रहता है, वहीं जंक फूड लेने से मेटाबॉलिज्म में कमी आ सकती है, जिससे मोटापे की समस्या हो सकती है। वजन कंट्रोल करने के लिए अपनी रोजमर्रा की डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, आइए जानते हैं।
आज के समय में आइसक्रीम्स की ढेर सारी वैराएटीज उपलब्ध हैं। लेकिन आमतौर पर आइसक्रीम्स में शुगर और क्रीम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अत्यधिक चीनी और क्रीम में मौजूद फैट से आइसक्रीम का स्वाद तो अच्छा लगता है, लेकिन वेट लॉस के लिहाज से अच्छा नहीं होता। हाई कैलोरी होने के साथ-साथ एक समस्या ये भी है कि आइसक्रीम ठंडी होती हैं। सभी ठंडे पदार्थ शरीर की ऊर्जा में कमी लाते हैं, क्योंकि शरीर ठंडे फूड प्रोडक्टस को सामान्य तापमान पर लाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा लगाता है। इसकी तुलना में गरम सूप या ड्रिंक्स कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म तेज बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में ये 5 फल खाना हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है? जानें
आजकल हाई कैलोरीज वाली कई तरह की स्मूदीज, सॉफ्ट ड्रिंक्स काफी पॉपुलर हो रही हैं। इन ड्रिंक्स को लेने में बहुत कम टाइम लगता है और इसी वजह से बहुत से लोग इन्हें लेना पसंद करते हैं। लेकिन इन ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा तय सीमा से काफी ज्यादा होती है, इसी वजह से इनसे वजन बढ़ने की आशंका बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में इनसे दूरी बनाए रखने में ही भलाई है।
पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें खाने में बहुत स्वाद लगती हैं, लेकिन इस तरह के जंकफूड से कैलोरी इनटेक तेजी से बढ़ता है। इनमें रिफाइन्ड सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है और इसीलिए इनका सेवन करने पर कार्बोहाइड्रेट्स का इनटेक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ये फूड खाने के बाद सुस्ती आती है और इनसे शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: तरबूज के बीजों को थूकने की बजाय खाने से बॉडी में आते हैं ये 7 बदलाव
फंक्शन्स से लेकर बर्थडे पार्टीज तक, हर जगह मेहमानों को स्पेशल फील कराने के लिए केक, पेस्ट्री और तरह-तरह की कुकीज सर्व की जाती हैं। हालांकि ये स्वाद में बेहतरीन होते हैं और इन्हें देखते ही खा लेने की क्रेविंग होती है, लेकिन इन्हें लेने से वेट लॉस करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाले सभी तत्व जैसे कि मैदा, चीनी, तेल आदि रिफाइन्ड होते हैं और इसीलिए इन्हें अधिक मात्रा में लेने से वेट गेन के साथ-साथ कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
अनहेल्दी और फैटी फूड के बजाय अगर डाइट में पौष्टिक तत्वों को शामिल किया जाए तो इनसे एनर्जी भी मिलती है और मेटाबॉलिज्म में भी तेजी बनी रहती है।
जिन महिलाओं को ब्रेकफास्ट और खाना बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, वे ओट्स को अपने डाइट रूटीन में शामिल कर सकती हैं। फाइबर से भरपूर ओट्स दूध के साथ लिया जा सकता है। प्याज, टमाटर और वेजीटेबल्स डालकर भी ओट्स का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा मुसली के साथ भी यह स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है। ओट्स लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास देता है, इसीलिए इसके सेवन से संतुष्टि का अहसास होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
प्रोटीन रिच डाइट लेने से तेजी से वेट लॉस किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए आप अपनी डाइट में अंडे शामिल कर सकती हैं। अंडों में अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो डाइजेशन की प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। अंडा आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकती हैं।
आजकल खाने-पीने से जुड़ी ज्यादातर चीजें रेडीमेड मिलने लगी हैं। हालांकि इनसे खाने-पीने की सुविधा बढ़ गई है और जल्दी भूख मिटाई जा सकती है, लेकिन बिस्कुट, नमकीन, केक्स जैसी चीजें शरीर के लिए नुकसानदेह साबित होती हैं। इनकी तुलना में संपूर्ण अनाज को पचाना शरीर के लिए ज्यादा आसान होता है और इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी हेल्दी बना रहता है। यही नहीं संपूर्ण अनाज फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक संतुष्टि का अहसास देता है और शरीर को हानिकारक तत्वों से मुक्ति भी दिलाता है।
अगर आप स्वस्थ रहना चाहती हैं तो आपको अपने रोजमर्रा की डाइट में थोड़ी लाल मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए। लाल मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज बनाती है। इससे शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसी अवस्था में शरीर कैलोरीज को बर्न करने में सफल हो पाता है।
ग्रीन टी का प्रचलन आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ गया है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि वेट लॉस के लिए ग्रीन टी का सेवन एक अच्छा विकल्प है। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। यह शरीर में मौजूद फैट को बर्न करने में मदद करती है। इसके सेवन से मैटाबॉलिज्म में तेजी आती है।
अपनी डाइट में ये छोटे-छोटे बदलाव करने से आप आसानी से एक महीने में 5 किलो तक वजन घटा सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। न्यूट्रिशन से जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।