गर्मियों में अधिकतर लड़कियों को पिंपल्स की समस्या होती है। ऐसा गलत खानपान और पेट में गर्मी की वजह से होता है। लेकिन सवाल यह है कि हर तीसरी लड़की को गर्मी में पिंपल्स की समस्या क्यों हो जाती है। कॉलेज जाने वाली लड़की से लेकर ऑफिस जाने वाली महिला तक को गर्मियों में पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। अब इतनी सारी लड़कियों के पेट में तो गर्मी नहीं हो सकती।
पेट की गर्मी की समस्या तब होती है जब लोग अपने खाने-पीने का ख्याल नहीं रखते।
ऐसा नहीं है कि लड़कियां अपने खाने-पीने का ख्याल जानबुझकर नहीं रखती हैं। बल्कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लड़कियां गर्मी में अटरम-सटरम खाने लग जाती हैं और जितनी मात्रा में उन्हें पानी पीना चाहिए उतनी मात्रा में वे पानी नहीं पीती हैं।
तो एक बार आप भी चेक कर लीजिए की आपके पिंपल्स होने का कारण कहीं गलत खानपान तो नहीं। अगर ऐसा है तो आज ही इन चीजों का खाना बंद कर दें।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं ऐसी खाने की चीजों के बारे में जिनकी वजह से आपको गर्मी में पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
चाय-कॉफी
चाय-कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। ये पूरे दिन की थकान मिटाने का काम जो करता है। लेकिन यकीन मानिए... यह हेल्थ के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता है। क्योंकि बहुत अधिक मात्रा में चाय-कॉफी पीने से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन सक्रिय हो जाता है, जो कि मुख्य रूप से स्ट्रेस हार्मोन होता है। ये हार्मोन ही मुहांसों को बढ़ाने का काम करता है।
तो अगर आप कॉलेज और ऑफिस में बैठे-बैठे चाय-कॉफी पीते रहती हैं तो आज से ही अपनी इस आदत में बदलाव कर लें।
फ्रेंच फ्राइज़
रास्ते में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज तो आप कॉलेज या ऑफिस से निकलने के बाद जरूर खाती होंगी। अगर हां तो... समझ जाइए की यही आपके पिंपल्स का कारण बन रही हैं। इसमें मौजूद तेल और स्टार्च हमारी स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। वैसे भी आलू में केवल कार्बोहाइडेट्स होता है जो फैट बढ़ाने का काम करता है। फैट बढ़ना मतलब शरीर में गर्मी पैदा होना। तो इन सारी चीजों को कम से कम खाएं।
तली-भुनी चीजें
इसी तरह आप पकौड़ी या टिक्की चाट खाने की शौकिन हैं तो अपना यह शौक बदल लें। क्योंकि यह तली-भनी चीजें आपकी स्किन की कोशिकाओं को नुक़सान पहुंचाता है। इसलिए जितना हो सके तो तले-भुने खाने की चीजों से दूर रहें।
चीज़
अब बात करते हैं चीज़ की जो हर किसी को खाने में जरूर चाहिए होता है। चीज़ लोग इसलिए खाते हैं क्योंकि वह दूध से बनता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि चीज़ दूध से बनता हो तो वह हमारे हेल्थ के लिए हेल्दी ही हो। सभी तरह के चीज़ में प्रोजेस्टेरॉन होता है, जो सीबम और फ़ैट बनानेवाले ग्लैंड्स को प्रोत्साहित करता है। फ़ैट की अधिक मात्रा स्किन को चिपचिपी बनाती है, जिससे पिंपल्स व मुहांसे होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए गर्मी में चीज़ ना ही खाएं। वैसे भी चीज़ खाने से प्यास अधिक लगती है और अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पी पाती हैं तो चीज़ अधिक मात्रा में ना खाएं।
रेड मीट
अंत में बात करते हैं रेड मीट्स की जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में फैट्स होते हैं और हमारी बॉडी को गर्म करते हैं। ये हमारे सेबेशियस ग्लैंड्स को अतिरिक्त ऑयल प्रोड्यूस करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे आपकी स्किन का टेक्स्चर बिगड़ जाता है। तो अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा सॉफ्ट और चिकनी रहे तो रेड मीट का सेवन कम से कम करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों