herzindagi
diet for weight loss ()

Weight loss Diet: कुछ ही दिनों में कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें यह स्मूदी

वजन घटाने के लिए मखाने, बादाम दूध और दालचीनी पाउडर डालकर वेट लॉस स्मूदी बनाएं। इसे सुबह के समय पिएं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
Editorial
Updated:- 2023-09-28, 18:32 IST

Weight Loss Drinks: वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। अक्सर डाइट सही न होने की वजह से ही वजन बढ़ता है। अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो लंबे समय तक भूखा रहने के बजाय संतुलित खाने पर ध्यान दें। डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और भी सभी चीजों का सही बैलेंस होना जरूरी है। वेट लॉस के लिए प्रोटीन रिच डाइट कारगर मानी जाती है। हालांकि, अगर आपका पाचन कमजोर है, तो प्रोटीन इनटेक की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। कमजोर डाइजेशन वालों के लिए प्रोटीन को पचाना मुश्किल हो सकता है। वेट लॉस के लिए हम आपको एक हेल्दी स्मूदी के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसका स्वाद और गुण दोनों लाजवाब है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वजन घटाने के लिए मखाने और बादाम दूध की स्मूदी (Smoothies to Lose Belly Fat Fast)

makhana for weight loss

  • मखाने में कैलोरीज और फैट बहुत कम होता है। इसे वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है।
  • इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। इस वजह से इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है कुछ अनहेल्दी खाने की अच्छा नहीं होती है।
  • मखाने में प्रोटीन अधिक होता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी अधिक पाया जाता है। आपको इस स्मूदी में लगभग 1 मुट्ठी मखाने डालने हैं।
  • इस स्मूदी में बादाम मिल्क का इस्तेमाल होता है। इसमें कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो वेट लॉस के लिए अच्छे माने जाते हैं।
  • इससे बेली फैट भी कम होता है और लैक्टोज़ इंटॉलरेंस से परेशान लोगों के लिए भी यह अच्छा है।
  • सत्तू भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
  • केला फैम कम करने और बढ़ाने दोनों के काम आता है। हालांकि, अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए, तो इससे वजन नहीं बढ़ता है।
  • खजूर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और इससे कब्ज में राहत मिलती है। पेट आसानी से साफ होता है।
  • सूरजमुखी और कद्दू के बीज भी डाइजेश को हेल्दी रख वजन घटाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

वेट लॉस के लिए प्रोटीन रिच स्मूदी (Protien Rich Smoothie)

almond milk for weight loss

सामग्री

  • भुना और पिसा हुआ मखाना- 1 मुट्ठी
  • सत्तू- 2 टीस्पून
  • बादाम मिल्क- 200 मि.ली.
  • केला- आधा
  • दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
  • खजूर- 1
  • कद्दू के बीज- 1 टीस्पून
  • सूरजमुखी के बीज- 1 टीस्पून

विधि

  • सीड्स के अलावा बाकी सभी चीजों को ब्लेंड कर लें।
  • ऊपर से सीड्स डालकर गार्निश करें।
  • आपकी वेट लॉस स्मूदी तैयार है।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।