herzindagi
how to taste carrot

जरूरत से ज्यादा गाजर भी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान, एक्सपर्ट से जानिए

अगर आप जरूरत से ज्यादा गाजर का सेवन हर दिन करती हैं तो इससे आपको कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है।
Editorial
Updated:- 2022-01-18, 12:14 IST

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें ठंड के मौसम में लोग खाना पसंद करते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है गाजर। ठंड का मौसम हो और गाजर का सेवन ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लोग इसे सलाद से लेकर सूप, जूस, हलवा व सब्जी जैसे कई रूपों में खाना पसंद करते हैं। वैसे जहां गाजर को कई अलग-अलग तरीकों से बनाकर उसका स्वाद लिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर इसके सेवन से कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, के, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन आदि पाए जाते हैं। जो शरीर को बेहद लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।

लेकिन वो कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। ऐसा ही कुछ गाजर के साथ भी होता है। अगर आप हेल्थ बेनिफिट पाने के चक्कर में इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपको लाभ की जगह हानि भी उठानी पड़ सकती है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डायटीशियन रितु पुरी आपको जरूरत से ज्यादा गाजर का सेवन करने से होने वाले कुछ संभावित नुकसानों के बारे में बता रही हैं-

कमजोर हड्डियां

गाजर को विटामिन ए रिच माना जाता है। लेकिन बॉडी में इसे कंज्यूम करने की भी एक लिमिट होती है। लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा गाजर का सेवन करते हैं तो इससे बॉडी में विटामिन ए की मात्रा बढ़ जाती है, जिसे विटामिन ए की टॉक्सिसिटी भी कहा जाता है। इस स्थिति में आपके बोन डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक बॉडी में विटामिन ए की टॉक्सिसिटी के कारण हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इसे बोन फ्रैक्चर होने की संभावना भी काफी मात्रा में बढ़ जाती है।

carrot bad for health

इसे जरूर पढ़ें- DIY: गाजर से बने इन होममेड फेस पैक्स से सर्दियों में पाएं गॉर्जियस और ग्लोइंग स्किन

स्किन डिस्कलरेशन की समस्या

गाजर का अधिक सेवन स्किन डिस्कलरेशन या कैरोटेनीमिया की वजह भी बन सकता है। दरअसल, गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है और जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड स्ट्रीम में चला जाता है। जिससे आपकी स्किन का कलर चेंज हो जाता है। कुछ दिनों में आप नोटिस करेंगे कि आपकी स्किन का कलर ऑरेंज टोन होने लगा है। बता दें कि अगर दिन में आप 20 मिलीग्राम बीटा कैरोटीन से अधिक का सेवन करते हैं तो इससे स्किन का कलर तेजी से बदलना शुरू हो जाता है।

carrot for health issues

पेट की समस्या

गाजर में विटामिन ए के अलावा फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसका अर्थ है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा गाजर का सेवन करते हैं तो इससे बॉडी में फाइबर बढ़ जाता है। जिससे आपको पेट में गैस या पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। आपको एक दिन में 30-40 ग्राम से अधिक फाइबर का सेवन नहीं करना चाहिए।

कितनी खाएं गाजर

अब सवाल यह उठता है कि एक दिन में कितनी गाजर का सेवन किया जाए। बता दें कि एक दिन में आप चार से लेकर छह गाजर तक का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से चार से छह गाजर का सेवन करना पर्याप्त माना जाता है। इससे अधिक गाजर आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप गाजर का सेवन कर रहे हैं तो इससे मैक्सिमम बेनिफिट पाने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना है। मसलन-

आप एक दिन में गाजर को कई अलग-अलग रूपों में ना खाएं। मसलन, अगर आप एक दिन गाजर का जूस ले रहे हैं तो अगले दिन सलाद के रूप में इसे खा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें फ्यूजन गाजर के हलवे की स्वादिष्ट रेसिपीज

इसके अलावा जब आप गाजर का सेवन कर रहे हैं तो अन्य फूड्स में विटामिन ए के लेवल को भी अवश्य चेक करें।

साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि गाजर का सेवन करते हुए आप विटामिन ए के कैप्सूल या टेबलेट आदि ना ले रहे हों।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।