गर्मियों और सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इन दोनों ही मौसम में सेहत को ध्यान में रखते हैं गोंद शब्द का बार बार उप्योग किया जाता है। सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के गोंद के लड्डू खाए जाते हैं तो गर्मियों में ठंडक पाने के लिए गोंद का शर्बत...आपको बता दें की गर्मियों और सर्दियों में इस्तेमाल होने वाला गोंद दो प्रकार के होते है,जिसमें अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी गोंद और गोंद कतीरा में कंफ्यूज हो जाते हैं हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके फायदे और इन दोनों के बीच का अंतर बता रहे हैं।
गोंद और गोंद कतीरा का सबसे बड़ा जो अंतर है वह इसकी तासीर है। गोंद कतीरा ठंडी तासीर का होता है, जिसे अक्सर लोग भीषण गर्मी में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इससे गर्मी से बचाव होता है। हाइड्रेशन मिलता है शरीर को ठंडक मिलती है। लू लगने से बचाव होता है। गोंद कतीरा गोंद के लिक्विड फॉर्म को सुखाकर बनाया जाता है। इसे पानी और दूध में मिलाकर लिया जाता है। इसके सेवन से पाचन स्वास्थ्य अच्छा रहता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
गोंद के बारे में बात करें तो गोंद की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में अक्सर शरीर को गर्माहट देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिससे खांसी, बुखार इन्फेक्शन जैसी समस्या आपको छू नहीं पाती है।
यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
गोंद चमकदार होता है जबकि गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग का होता है। इसमें चमक नहीं होती है। गोंद कतीरा स्वादहीन होता है और पानी में भीगने के बाद फूल जाता है, जबकि गोंद पानी में बिल्कुल भी नहीं घुलता है।
यह भी पढ़ें-बरसात में बीमारियों से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।