कमल की जड़ से निकलने वाली कमल ककड़ी का जायका आपने कई बार चखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कोई आम सब्जी नहीं, बल्कि विटामिन-सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तत्वों से भरपूर सब्जी है। कमल ककड़ी का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना गया है। यह सूजन, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, दस्त जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकती है।
कमल ककड़ी का भारत में कई तरह से सेवन किया जाता है। कई लोग कमल ककड़ी का आचार बनाते हैं तो कुछ इसे सब्जी की तरह पकाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं गुणों से भरपूर यह कमल ककड़ी खून की कमी को दूर करने में भी मदद करती है। एनीमिया में कमल ककड़ी फायदेमंद है या नहीं, इसके लिए हमने एक एक्सपर्ट से बात की है। कमल ककड़ी, खून की कमी में फायदेमंद है या नहीं, यह रजिस्टर्ड डाइटिशियन राम्या ने बताया है। राम्या ने B,M.sc किया है और वह क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में रजिस्टर्ड डाइटिशियन हैं।
खूब फायदेमंद है कमल ककड़ी
- एक्सपर्ट के मुताबिक, कमल ककड़ी में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और शरीर में आयरन के एब्सोर्ब करने की क्षमता को बढ़ाता है।
- कमल ककड़ी में आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे हीमोग्लोबिन का प्रोडक्शन बढ़ता है और यह शरीर के दूसरे अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है।
- कमल ककड़ी में कॉपर भी पाया जाता हो जो आयरन एब्सोर्ब करने में मदद करता है और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में भी फायदेमंद माना जाता है। कॉपर के साथ कमल ककड़ी में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, जो डाइजेशन और पूरी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
क्या खून की कमी दूर करती है कमल ककड़ी?
एक्सपर्ट के मुताबिक, कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो एनीमिया को मैनेज करने के लिए जरूरी माना जाता है। हालांकि कमल ककड़ी में पालक और रेड मीट जितना आयरन नहीं होता है, लेकिन यह आपके रोजाना के इनटेक में फायदेमंद हो सकता है। कमल ककड़ी में मौजूद विटामिन सी, शरीर में आयरन एब्सोर्ब करने की क्षमता को बढ़ाता है। यह उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है जो वेजिटेरियन या वीगन डाइट फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है यह ककड़ी
कमल ककड़ी का सेवन कैसे करें?
खून की कमी को दूर करने के लिए कमल ककड़ी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में कमल ककड़ी को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
- कमल ककड़ी को दूसरी सब्जियों के साथ हल्का फ्राई करके भी खाया जा सकता है। अगर विटामिन्स और मिनरल्स रिच सब्जियों के साथ इसका सेवन करेंगे तो यह सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
- कमल ककड़ी का सूप भी खून की कमी और अन्य शरीर की परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है।
- कमल ककड़ी को सलाद में भी शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। दूसरी पत्तेदार सब्जियों के साथ कमल ककड़ी पर नींबू छिड़ककर खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि नींबू में भी विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।
कमल ककड़ी के अन्य फायदे
- सूजन: कमल ककड़ी खून की कमी दूर करने के साथ-साथ सूजन भी कम करने में फायदेमंद हो सकती है। कमल ककड़ी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।
- डाइजेशन: कमल ककड़ी का सेवन डाइजेशन और पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है जो कब्ज, अपच और पेट की अन्य समस्याओं में फायदा पहुंचाता है।

- दस्त: कमल ककड़ी में एंटी-डायरिया वाले गुण पाए जाते हैं। पेट खराब होने पर यह सब्जी राहत दिला सकती है।
- डायबिटीज: कमल ककड़ी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों को कमल ककड़ी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- स्ट्रेस: टेंशन और स्ट्रेस में भी कमल ककड़ी फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इसमें पायरोडॉक्सीन पाया जाता है। साथ ही कमल ककड़ी में विटामिन बी भी पाया जाता है जो चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त, तनाव और सिर दर्द जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।
- बालों और स्किन: विटामिन सी और विटामिन बी से भरपूर कमल ककड़ी का सेवन करना स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह तत्व स्किन में ग्लो बनाए रखने में मदद करते हैं।
- इम्यूनिटी: कमल ककड़ी में विटामिन सी होता है, जो शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से कई मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, खूनी की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों