क्या गर्मियों में अंडा खाने से बचना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

क्या आपको भी ऐसा लगता है की गर्मियों में अंडा खाने से सेहत को नुकसान होता है। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-06-17, 11:00 IST
Are eating eggs in summer harmful

अंडा खाना हर किसी को पसंद होता है। जो लोग मांस नहीं खाते हैं वह अंडा से सारा पोषण ले लेते हैं। यह प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम का बढ़िया स्रोत है और शरीर के लिए बेहद हेल्दी है,हालांकि कुछ लोग गर्मी के मौसम में अंडा खाने से कतराते हैं,लोगों को ऐसा लगता है की गर्मी में अंडा खाने से नुकसान हो सकता है। क्या सच में गर्मियों में अंडा खाने से बचना चाहिए? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से इस बारे में डायटिशीयन प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

क्या गर्मियों में अंडा खाने से बचना चाहिए?

boil egg

इसका जवाब देते हुए एक्सपर्ट बताते हैं कि यह सिर्फ एक गलत धारणा है। गर्मियों में अंडा खाना भी फायदेमंद होता है। यह आपकी ऊर्जा के स्तर को ऊंचा रखने में मदद करते हैं। इनमें अलग अलग तरह के विटामिन और खनिज होते हैं। अंडे विटामिन ए और डी से भरपूर होते हैं,जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। कैल्शियम,फास्फोरस,जिंक, फैटी एसिड और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, प्रोटीन आपकी लालसा को कंट्रोल करम करने में मदद करता है। यह थकान, कमजोरी को रोकता है,इम्यूनिटी बढ़ाता है।

white chicken egg

हालांकि सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्मी पैदा करने वाली होती है, अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। एक दिन में एक या 2 आधा खाना फायदेमंद साबित होता है ।अगर आपको अंडा खाने से कब्ज की शिकायत होती है तो आप इसके साथ फाइबर युक्त सब्जी का भी सेवन करें ।

यह भी पढ़ें-No Raw Diet क्या होती है ? एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP