तेज गर्मी ने इन दिनों सभी को परेशान किया हुआ है। गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखन के लिए, ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना चाहिए। हम सभी इस मौसम में ठंडी चीजों को खाना-पीना पसंद करते हैं। गर्मियों में ठंडे ड्रिंक्स के कई ऑपशन्स मिल जाएंगे। छाछ, गन्ने का रस, शेक और भी कई चीजें हैं, जो चिलचिलाती गर्मी में आपको राहत दे सकती हैं। गर्मियों में लोग कोल्ड कॉफी भी चाव से पीते हैं। लेकिन, क्या इसे पीना सेहत के लिए, फायदेमंद है या नुकसानदेह, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह? (Is cold coffee bad for health?)
- गर्मियों में ज्यादा कोल्ड कॉफी का सेवन आपको बीमार कर सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा कोल्ड कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
- डिहाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन की वजह से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं।
- ज्यादा कोल्ड कॉफी पेट से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकती है। कोल्ड कॉफी पीने में ठंडी होती है। लेकिन, इसकी तासीर ठंडी नहीं होती है। कोल्ड कॉफी ज्यादा पीना गट हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।
- इसका ज्यादा सेवन करने से नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको लिमिट में इसका सेवन करना चाहिए।
- अगर आप कोल्ड कॉफी में शक्कर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और इससे वजन पर भी असर होता है।
- इसमें मौजूद कैफीन के कारण, नींद आने में भी मुश्किल हो सकती है।
- कोल्ड कॉफी के अधिक सेवन से शरीर में वात और पित्त का बैलेंस भी बिगड़ सकता है। इससे हार्मोनल बैलेंस पर भी असर होता है।
- इसे बहुत अधिक पीने से बीपी लेवल पर भी असर होता है।
गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीने का सही तरीका (Side effects of drinking cold coffee everyday)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, आप दिन में एक बार कोल्ड कॉफी लें।
- इसे आप दोपहर से पहले लें और इसमें चीनी की मात्रा बहुत कम लें।
- कॉफी भी बहुत अधिक मात्रा में न मिलाएं।
- इसे पीने से 1 घंटा पहले पानी जरूर पिएं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों