herzindagi
drinking water in silver utensil main

Beauty Tips: चेहरे पर निखार पाने के लिए चांदी के लोटे में पीएं पानी, ये 5 फायदे भी मिलेंगे

तांबे के बर्तन में पानी पीने की तरह चांदी के गिलास में पानी पीना भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। इस लेख में इसके बारे में अधिक जानें। 
Editorial
Updated:- 2020-11-04, 14:29 IST

सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा होता है यह बात सभी लोग जानते हैं। लेकिन पूरा साल तांबे के बर्तन में पानी भी नहीं पीना चाहिए। कुछ महीने ऐसे भी होते हैं जब हमें तांबे के बर्तन में पानी पीने की बजाय दूसरे बर्तन में पानी पीना चाहिए। ऐसे में आप चांदी के बर्तन का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। चांदी की तासीर ठंडी होती है जो बॉडी के टेम्‍परेचर को कंट्रोल में रखकर अंदर से ठंडक पहुंचाती है। जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हें चांदी के बर्तन में पानी पीना चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने से डाइजेशन ठीक रहता है, वजन घटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही चांदी के बर्तन में नियमित पानी पीने से पित्त बढ़ने की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा रोजाना चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपको चेहरा चांदी की तरह चमकता भी रहता है।  

जी हां कई भारतीय घरों में पीढ़ियों से चांदी के बर्तनों का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। हालांकि कई लोग इसे रॉयल्टी और लक्जरी के निशान के रूप में उपयोग करते हैं लेकिन किसी को यह ध्यान रखना चाहिए कि इसमें कुछ और भी है। चांदी के कई औषधीय गुण भी होते हैं और यह प्रमुख कारण है जिसका उपयोग विशेष रूप से बर्तनों के रूप में किया जाता है। चांदी एक मूल्यवान धातु है और इसमें नम प्रकृति होती है। इसमें हवा या अन्य गैसीय माध्यमों के कारण होने वाले केमिकल क्षरण के खिलाफ लड़ने की क्षमता होती है। यह विभिन्न चिकित्सीय प्रणाली में अपने औषधीय मूल्यों के लिए फेमस है। 

हालांकि, इसका उपयोग ज्यादातर किचन के बर्तन जैसे कि प्लेट, चम्मच और गिलास बनाने के लिए किया जाता है। यह कीमती धातु अपने गैर विषैले प्रकृति के लिए जानी जाती है। यह अपने बर्तनों में लिक्विड या भोजन की ताजगी बनाए रखने की क्षमता के लिए भी फेमस है। चांदी के लोटे में रोजाना पानी पीने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। इसके फायदों के बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बता रही हैं। रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के माध्‍यम से चांदी के लोटे में पानी पीने के फायदों के बारे में बताते हुए कैप्‍शन में लिखा-

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें

 

 

 

View this post on Instagram

- good for restless leg syndrome - good for immunity - critical for exercise performance - improves alertness - reduces bloating and acidity - aids sound sleep - improves skin and dark circles - aids recovery from infections & flus - helps you tide over seasonal changes And yet we need someone to sell us the basic common sense of drinking water. Stay well hydrated through the day and drink enough so that urine is clear and not coloured. #basic #grandmomwisdom #staygrounded

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) onOct 14, 2020 at 9:44pm PDT

एक्‍सपर्ट की राय

  • त्वचा में ग्‍लो आता है और डार्क सर्कल्‍स को सुधारता है।
  • रेस्‍टलेस लेग सिंड्रोम के लिए अच्‍छा होता है। 
  • इम्‍यूनिटी के लिए अच्‍छा होता है। 
  • व्यायाम प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण होता है।
  • सतर्कता में सुधार करता है।
  • ब्लोटिंग और एसिडिटी को कम करता है।
  • भरपूर नींद का वरदान है।
  • संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
  • आपको मौसमी बदलावों से रूबरू कराने में मदद करता है। 

इसके अलावा फिर भी हर किसी को पीने के पानी के बुनियादी सामान्य ज्ञान को जानने की आवश्यकता है। दिन के दौरान अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें और पर्याप्त पीएं ताकि यूरिन क्‍लीयर हो कलर्ड न हो।

इसे जरूर पढ़ें: गर्म पानी दूर करेगा महिलाओं की 10 परेशानी, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

चांदी के लोटे में पानी पीने के फायदे

एजिंग को रोकता है

anti ageing inside

चांदी में मौजूद एंटी-एजिंग गुणों के कारण यह झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को रोकता है। चांदी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित करता है और त्वचा की नई कोशिकाओं को पुन: बनाता है। इसके अलावा, सिल्वर-इनफ्यूज्ड वाटर में कोलाइडल सिल्वर मौजूद होता है जो कोलेजन उत्पादन में सहायक होता है।

ग्‍लोइंग स्किन के लिए मददगार

चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने से विभिन्न त्वचा संबंधी बीमारियों जैसे दाद, घाव, लालिमा और मुंहासे का इलाज किया जा सकता है। इसके एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-फंगल गुण, एक माइक्रोबायोम (अच्छे बैक्टीरिया का एक अवरोध) बनाकर त्वचा को अधिक हेल्‍दी बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं। इससे आपके चेहरे पर ग्‍लो आता है।

एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर

चांदी एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल से भरपूर होती है। इसका इस्‍तेमाल अशुद्ध पानी के इलाज के लिए एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में किया जा सकता है। प्राचीन काल में एंटीबायोटिक दवाओं के आविष्कार से पहले ई. कोली, साल्मोनेला और स्टैफिलोकोकस ऑरियस को मारने के लिए चांदी के बर्तन सबसे वांछनीय धातु हुए करते थे।

कॉमन कोल्ड को रोकता है

cold and cough inside

कॉमन कोल्ड गले और नाक का एक संक्रमण है, जो विभिन्न प्रकार के वायरस के कारण हो सकता है। चांदी के गिलास में पानी पीना आपके शरीर के लिए सूदिंग और शांत होता है। इससे आप सर्दी और जुकाम से बचे रहती है। चांदी का चार्ज किया गया पानी एंटी-वायरल गुणों का एक समृद्ध स्रोत है, जिससे आपको आम सर्दी से राहत मिलती है।

आपको रखता हैै रिलैक्‍स

चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपको रिलैक्‍स पाने में मदद मिलती है। ऐसा चांदी के शीतलन गुणों के कारण होता है। इसके अलावा रोजाना चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपको रात को अच्‍छी नींद आती है।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आप चाहकर भी ज्यादा पानी नहीं पी पाती हैं तो ये ट्रिक्स आजमाएं

 

नेचुरल इम्‍यूनिटी बूस्‍टर

इम्‍यून सिस्‍टम आपके शरीर को संक्रमणों से बचाता है। यही कारण है कि यह अपनी ताकत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। पानी में घुलने पर चांदी एक नेचुरल इम्‍यूनिटी बूस्‍टर है। इसके नैनोकण एक इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गतिविधि बनाते हैं जो आपको एक हेल्‍दी इम्‍यूनिटी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसके एंटीसेप्टिक गुण शरीर में इम्‍यून प्रतिक्रिया को बढ़ाते हैं।

 

पेट से जुड़ी समस्‍याओं के लिए लाभकारी

चांदी में चांदी नैनोकणों की मौजूदगी के कारण गिलास में पानी पीने से आप गैस्ट्र्रिटिस से बच सकती हैं। 'हेलिकोबैक्टर पाइलोरी' बैक्टीरिया गैस्ट्र्रिटिस जैसे पाचन तंत्र के रोगों के लिए जिम्मेदार है। 

आप भी चेहरे पर ग्‍लो लाने के साथ इन सभी फायदों को पाने के लिए रोजाना चांदी के बर्तन में पानी पी सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Image Credit: Freepik.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।