गर्मियों के मौसम में पसीने की चिपचिपाहट और धूल-मिट्टी के कारण अक्सर त्वचा पर मुंहासे निकल आते हैं। इनसे निपटना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। खासतौर पर जब यह चेहरे पर न निकल कर पीठ पर निकल रहे हों।
पीठ पर निकलने वाले मुंहासों को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। मगर, जब बैकलेस ड्रेस पहनने की बारी आती है, तब पीठ पर मुंहासे और उसके दाग दोनों ही बेहद भद्दे नजर आते हैं। अगर आप पहले ही इनका उपचार कर लें तो यह स्थिति ही नहीं उत्पन्न होगी।
चलिए आज हम आपको पीठ के मुंहासे ठीक करने के कुछ आसान घरेलू उपचार बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: मुंहासे हैं तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
सेब का सिरका त्वचा के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है। इससे त्वचा पर मुंहासे की समस्या दूर हो जाती है। सेब का सिरका एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है। मुंहासे की वजह से अगर आपकी त्वचा पर सूजन आ गई है तो सेब का सिरका यूज करने से वह भी ठीक हो जाएगी।
सेब के सिरके में शहद डालें और इस मिश्रण को पीठ पर निकले मुंहासे पर लगाएं। 30 से 40 मिनट के लिए इसे मुंहासे पर लगा रहने दें और सूखने पर इसे पानी से साफ कर लें। ऐसा तब तक करें जब तक आपके मुंहासे ठीक नहीं होते हैं।
त्वचा के लिए टी-ट्री ऑयल के कई फायदे हैं। खासतौर पर मुंहासों की समस्या को ठीक करने के लिए टी-ट्री ऑयल का उपयोग करना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। टी-ट्री ऑयल को आप डायरेक्ट मुंहासों पर न लगाएं, इसमे नारियल का तेल मिक्स कर लें और फिर इस मिश्रण को मुंहासों पर लगाएं। इससे न केवल आपके मुंहासे ठीक होंगे बल्कि जो, दाग-धब्बे(मुंहासे के दाग को दूर करने के 4 घरेलू तरीके) हैं, वह भी ठीक हो जाएंगे।
पीठ के मुंहासों पर आप काली मिर्च, हल्दी और शहद का लेप भी लगा सकती हैं। काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मुंहासों की समस्या कम करती है।
इसे जरूर पढ़ें: Acne Treatment: ये 5 घरेलू नुस्खे अपनाएंगी तो एक्ने हो जाएंगे छूमंतर
15 मिनट के लिए काली मिर्च को पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद काली मिर्च को पीस लें। इसमें हल्दी और शहद मिलाएं। इस लेप को मुंहासों पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से साफ करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
विटामिन-E और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल भी आपकी पीठ के मुंहासों को ठीक कर सकता है। इतना ही नहीं नारियल के तेल से मुंहासों के दाग-धब्बे भी गायब हो जाते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है, जिससे मुंहासों की वजह से त्वचा पर आई सूजन भी कम हो जाती है। आप नारियल के तेल को हल्का गरम कर लें और फिर इस तेल को मुंहासे पर सर्कुलेशन मोशन पर मालिश करते हुए लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
पीठ के मुंहासों को दूर करने के लिए आप लहसुन का यूज कर सकती हैं। लहसुन एंटी-बैक्टीरियल होता है। अगर आपकी पीठ में मुंहासे बढ़ रहे हैं तो आप ऑलिव ऑयल के साथ लहसुन का पेस्ट मिक्स करके लगाएं। इससे मंहासे सूखने लग जाएंगे।
लहसुन को छील लें और बारीक काट लें। इसके बाद इसे ऑलिव ऑयल में 15 मिनट के लिए मिला कर रख दें। बाद में इसे पीस लें। इस लेप को रोज मुंहासों पर लगाएं, वह सूखने लग जाएंगे।
अगर आपकी पीठ पर भी मुंहासे हैं तो आप भी इन घरेलू नुस्खों को एक बार जरूर आजमाएं। ब्यूटी टिप्स और घरेलू नुस्खे जानने के लिए पढ़ती रहें HerZindagi।
Image Credit:freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।