herzindagi
Milk Causes main

क्या आपको भी ज़्यादा दूध पीना पसंद है? यहां जानें इससे होने वाली कई समस्याएं

दूध पीने से हमें ताकत मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं-
Editorial
Updated:- 2020-09-02, 17:55 IST

दूध में भारी मात्रा में विटामिन बी 12, विटामिन डी, प्रोटीन, फैट और पोटेशियम पाए जाते हैं। यहां तक कि डॉक्टर भी यह सलाह देते हैं कि किसी न किसी रूप में दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। ये हमारी सेहत के लिए  कारगर तो होता ही है, बल्कि इसके सेवन से हड्डियां भी खूब मजबूत रहती हैं। बच्चों से लेकर वृद्ध तक सभी को दूध का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये वजन में तेजी से कमी भी ला सकता है और कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसकी प्राकृतिक अच्छाई के बावजूद, क्या आप जानते हैं कि अधिक दूध वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है? हमें अधिकतर यही बताया जाता है कि दूध हमारे लिए सबसे फायदेमंद है, लेकिन अधिक दूध पीने से आपकी सेहत पर दुषप्रभाव भी पड़ता है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी समस्या जो अधिक दूध के सेवन से हो सकती हैं।

पेट फूलने की समस्या

Milk Causes inside

अगर आप ज्यादा दूध पीते हैं और दूध से बनी चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो ये आपके पेट के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा करने से पेट फूलना, जलन होना, दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जब आप ज्यादा दूध पीते हैं, तो शरीर इसे जल्दी पचा नहीं पाता है और मिचली, बैचेनी जैसी परेशानियां आपको होने लगती हैं। अधिक दूध से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है और रक्त प्रवाह में भी बड़ी समस्या आने लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Hacks: फटे हुए दूध के पानी को 3 तरह से किया जा सकता है यूज

थकान और सुसती आना

क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि ज्यादा दूध पीना आपको थकान भी महसूस करा सकता है? यह सच है कि किसी भी चीज का अधिक सेवन आपके लिए निश्चित ही समस्या पैदा कर सकता है। दूध में 'ए 1 कैसिइन' पाया जाता है, जो कभी-कभी आंत में सूजन के साथ-साथ शरीर का संतुलन भी बिगाड़ सकता है। यही कारण है कि व्यक्ति इसके अधिक सेवन से थकावट और सुसती महसूस करता है। जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है, उन्हें  'ए 2 दूध' को आजमाने की सलाह दी जाती है।

त्वचा की समस्या का कारण

Milk Causes inside

दूध को अधिक मात्रा में पीना या उससे बनी चीजें ज्यादा खाना आपके लिए फायदेमंद नहीं है। अगर आपकी त्वचा में लाल मुंहासे, चकत्ते या एलर्जी होती है तो आपको निश्चित ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दूध में ज्यादा फैट पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए कई समस्या पैदा करता है। ऐसे में आपको अपने आहार पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और उब्ले हुए खाने का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि त्वचा की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाई जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Covid 19 से बचने के लिए बाज़ार से लाए दूध के पैकेट का ऐसे करें इस्तेमाल, FSSAI ने बताया सही तरीका

ह्रदय संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं

कई बार हम सोचते हैं कि दूध पीने से ज्यादा ताकत आएगी और सभी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अधिक फैट वाली चीजें और दूध से बनी चीजें आपके शरीर के लिए इसलिए भी नुकसानदायक हैं क्योंकि ये ह्रदय के लिए सही नहीं हैं। दिन में तीन गिलास से अधिक दूध पीने से आपके शरीर का फैट बढ़ेगा और आप जल्दी सांस फूलने जैसी बीमारियों के शिकार भी बन सकते हैं।

 

कितनी मात्रा में दूध पीना है सही

Milk Causes inside

यहां हमने आपको उन परेशानियों के बारे में जानकारी दी है, जो तब हो सकती हैं जब आप बहुत अधिक दूध पीते हैं, हम आपको डाइट से दूध पूरी तरह निकालने का सुझाव नहीं देते हैं। दिन में 1-2 गिलास पीने, व्यवस्थित रूप से एक्सरसाइज करने से आप हेल्दी रहेंगे। आप दूध को पनीर, दही के रूप में भी ले सकते हैं।

 

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।