भारतीय थाली में दाल एक अहम स्थान रखता है। बिना दाल के खाने की थाली अधूरी मानी जाती है। वैसे तो कई प्रकार की दाल पकाई जाती है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में हरी मूंग की दाल के बारे में बात कर रहे हैं, यह सभी दालों में बेहतर मानी जाती है, जो ना सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छी होती है। और तो और कई सारी दिक्कतों को दूर भी कर सकती है। चलिए जानते हैं हरी मूंग खाने से क्या क्या फायदा मिल सकता है।हमारे फैमिली डॉक्टर सीटी गुप्ता ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
हरी मूंग की दाल खाने के फायदे
हरी मूंग की दाल हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। दरअसल इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को आंतों में अवशोषित होने से रोकता है। मलत्याग के जरिए इसे फ्लश आउट कर देता है, हालांकि यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। आप इसे डाइट का हिस्सा बनाकर फायदा उठा सकते हैं।
वहीं जब आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहेगा तो आप का बीपी भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा मूंग दाल में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
यह दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। इस वजह से जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है और आपको बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इस तरह से आप वजन घटा सकते हैं।
इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है यानी यह रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाती है। इसका सेवन करने से शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए
यह प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत है जो मांसपेशियों के विकास में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या वाकई सलाद हमेशा हेल्दी होता है? जानें क्या कहता है आयुर्वेद
कैसे करें हरी मूंग की दाल का सेवन
- उबली हुई हरी मूंग
- मूंग दाल स्प्राउट्स
- हरी मूंग की सूप
- सलाद में डालकर खाएं।
- हरी मूंग की खिचड़ी
यह भी पढ़ें-तनाव की वजह से खो गई है रातों की नींद और दिन का चैन, डाइट में शामिल करें यह चाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों