दिल का मामला थोड़ा गंभीर होता है क्योंकि इसमें जरा भी गड़बड़ी हुई तो दिल धड़कना बंद हो सकता है। इसकी सेहत को बनाए रखना बहुत जरूरी है इसके लिए आपको सही आहार का चयन करना भी जरूरी है आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो ना दिल को सेहतमंद बनाते हैं बल्कि दिल को सुरक्षा भी प्रदान करते हैं आप इन्हें डाइट में शामिल करके दिल का ख्याल रख सकते हैं इस बारे में डाइटिशियन लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
दिल के सच्चे साथी होते हैं ये फूड्स
- दिल की सेहत के लिए आपको हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इनमें फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं। यह सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो दिल की सेहत को बढ़ावा देती हैं।
- अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह सूजन को काम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
- घी को अक्सर हेल्दी फूड से बाहर किया जाता है लेकिन सही मात्रा में घी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है इसमें ओमेगा 3 ओमेगा 9 फैटी एसिड होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।
- ओट्स को भी जरूर शामिल करें यह एक घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है और रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रखता है जो दिल के दौरे की जोखिम को कम कर सकता है।

अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं यह हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं सूजन को कम करने में मदद करते हैं इससे भी दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी वगैरह जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट,विटामिन सी और फाइबर होते हैं जो दिल की सेहत को बढ़ावा देते हैं।
यह भी पढ़ें-यूरिक एसिड को कम कर सकता है यह हरा जूस
- संपूर्ण अनाज जैसे ब्राउन राइस ज्वार बाजरा गेहूं फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं यह कोलेस्ट्रॉल को घटते हैं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हृदय रोगों की जोखिम को काम करते हैं।
- इसके अलावा सोयाबीन में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है,यह भी दिल के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-खाने में लहसुन डालने से मिलते हैं ये गजब के फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों