herzindagi
image

नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल निकलेगा बाहर और हार्ट अटैक का खतरा होगा कम, पिएं यह देसी चाय

आजकल कम उम्र में ही लोग दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं और हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हार्ट हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने, प्लाक को हटाने और आर्टरी हेल्थ को सुधारने में यह देसी चाय मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-07-19, 11:48 IST

क्या आपको पता है कि ज्यादातर हार्ट अटैक धमनियों के ब्लॉक होने के कारण होते हैं। ऐसा आमतौर पर शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल और इंफ्लेमेशन के बढ़ने के कारण होता है। ऐसे में दिल को दुरुस्त रखने के लिए, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना जरूरी है। जब शरीर में लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इसका सीधा असर हमारे दिल पर होता है। इसलिए, गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही होना और बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना बहुत जरूरी है। इसके लिए हेल्दी जीवनशैली को अपनाएं, तले-भुने और बाहर के खाने से परहेज करें। कोलेस्ट्रॉल को कम करने, प्लाक को हटाने और आर्टरी हेल्थ को सुधारने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल सकती है यह चाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय धमनियों की सफाई करती है, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल और धमनियों की दीवारों के इंफ्लेमेशन को कम करती है।
  • लहसुन में एलिसिन होता है। यह गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आर्टरीज में प्लाक के जमने को भी कम कर सकता है।
  • लौंग में यूजेनॉल होता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और ब्लड लिपिड प्रोफाइल में सुधार हो सकता है।
  • दालचीनी बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स को कम करती है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है।
  • नींबू, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हार्ट हेल्थ को सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें-  नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकाल सकते हैं ये 10 फूड्स, कम होगा दिल की बीमारियों का खतरा


बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए घर पर बनाएं यह चाय

oil to reduce headache

सामग्री

  • पानी- 1 गिलास
  • अदरक- 1 इंच
  • लहसुन- 3-4 कली
  • लौंग- 2
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छे से उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे आपको रोजाना सुबह पीना है।

 

यह भी पढ़ें- नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल

 

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।