herzindagi
how to keep your stomach cool in summer

गर्मियों में पिएं एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक

  गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर का अंदर से ठंडा रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ खास ड्रिंक्स को आप आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन ड्रिंक्स से शरीर की गर्मी कम हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-06-12, 15:33 IST

गर्मी के मौसम में शरीर का अंदर से ठंडा रहना बहुत जरूरी है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मियों में हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। चिलचिलाती गर्मी डिहाइड्रेशन, लू लगना, चक्कर आना और दस्त जैसी समस्याओं को अपने साथ लेकर आती है। गर्मी के मौसम में खान-पान का ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ज्यादातर लोग कोल्डड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। इससे बेशक आपको कुछ देर के लिए अच्छा महसूस होगा लेकिन यह हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती हैं। वहीं शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाने पर भी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

ऐसे में गर्मियों में आपको हेल्दी ड्रिंक्स को पीना चाहिए, जिससे आपके शरीर को ठंडक मिल सके और आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहे। न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर, गर्मियों के लिए कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको हीट को बीट करने के लिए जरूर पीना चाहिए।

पुदीने की चाय

what can i drink in summer to keep my body cool

तेज गर्मी में पुदीने की चाय शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकती है। इसमें मेंथॉल और लिमोनेन पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। गर्मी में दूध वाली चाय की जगह अगर आप इसे पिएंगी तो यह फायदेमंद रहेगा। साथ ही इससे डाइजेशन भी सुधरता है। 

तरबूज का जूस

healthy drinks to beat the heat

गर्मी के मौसम में तरबूज(तरबूज खाने का सही तरीका) हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। यह वॉटर रिच फ्रूट है। गर्मियों में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐस में तरबूज बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज के जूस को आप अगर अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं तो शरीर को ठंडक मिलती है। तरबूज के जूस में काला नमक और काली मिर्च मिलाकर पीने से डाइजेशन भी सुधरता है। यह नेचुरल ड्यूरेटिक होता है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- अपना पसंदीदा खाना खाकर भी अब आप रह सकते हैं हेल्दी, जानें कैसे?

नारियल पानी

नारियल पानी(नारियल पानी के फायदे) के गुणों के बारे में हम सभी जानते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में फ्लूइड लेवल का बैलंस बनाए रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन गर्मियों के लिए बेस्ट है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम अधिक होते हैं। स्किन को चमकदार बनाने से लेकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने तक, नारियल पानी बहुत गुणकारी है। पेट में होने वाली गर्मी को नारियल पानी दूर करता है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में रहना चाहते हैं तरोताजा, तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।