सेहत के लिए फायदेमंद है सफेद मक्खन, इस तरह से डाइट में करें शामिल

सफेद मक्खन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जानिए सफेद मक्खन के स्वास्थ्य लाभ।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-03, 14:56 IST
Which butter is healthy white or yellow

White Butter:अगर कोई आपसे कहे कि मक्खन खा कर आप हेल्दी रह सकते हैं तो शायद आप दस बार इस बारे में सोचेंगे। क्योंकि मक्खन में फैट्स और कैलोरी की मात्रा होती है। इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खाने में मक्खन शामिल भी करना चाहते हैं लेकिन हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इससे दूरी बना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस मक्खन के बारे में बता रहे हैं उससे सिर्फ फायदे ही फायदे हैं। जी हां सफेद मक्खन से आपको कई समस्याओं में फायदा मिल सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं सफेद मक्खन खाने के फायदे। इस बारे में डायटीशियन शीनम मल्होत्रा जानकारी दे रही हैं।

सफेद मक्खन के फायदे (Is white butter good for cholesterol)

white butter for health

  • सफेद मक्खन में विटामिन डी और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं कैल्शियम, विटामिन डी को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है।
  • इसमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जिस तरह प्रोटीन वजन घटाने में मददगार होता है ठीक उसी तरह से हेल्दी फैट भी वेट लॉस जर्नी में जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है
  • सफेद मक्खन में सैचुरेटेड फैट की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है । सैचुरेटेड फैट आपके अच्छे यानी कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। जिस दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • इसमें विटामिन ए, ई और फैटी एसिड होता है जो स्किन को मॉइश्चराइज्ड करके उसे मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • इसमें वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

सफेद मक्खन ऐसे करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट कहती हैं कि किसी भी चीज की अधिकता उचित नहीं होती है। सफेद मक्खन को भी सीमित मात्रा में डाइट में शामिल करें। नियमित रूप से एक चम्मच सफेद मक्खन आपके शरीर के लिए काफी है। आप दाल, रोटी या वेजीस में डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP