भारतीय रसोई में भोजन को स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए बहुत सारी चीजें उपलब्ध होती हैं। इतना ही नहीं, कई तरह के मसालों को डालकर स्वादिष्ट सब्जियां पकाई जाती हैं, यह मसाले सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन मामलों में से एक है अजवाइन। अजवाइन खाने के फ्लेवर को तो चार गुना बढ़ा ही देती है, साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी बहुत ही अच्छी मानी गई है।
खासतौर पर सर्दियों के मौसम में अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व आपको ठंड के मौसम में होने वाली स्वास्थ्य परेशानियों से बचाते हैं। आज हम आपको अजवाइन के फायदों और उसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में पत्तेदार साग खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
आप अपने आहार में अजवाइन को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। कुछ आसान तरीके हम आपको बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: न्यूट्रिशनिस्ट प्रीति त्यागी से जानें अरबी खाने के ये गजब हेल्थ बेनिफिट्स
पानी में अजवाइन को डालकर उसे उबाल लें। अब इस पानी को आप सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले जरूर पीएं। इससे आपको खाने को पचाने में मदद मिलेगी, साथ ही अगर आपका पेट साफ नहीं होता है, तो उसमें भी यह मददगार होगा। अजवाइन का पानी उन माताओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है, जो स्तनपान कराती हैं। अजवाइन मिल्क प्रोडक्शन (इन फूड्स से नेचुरली बढ़ता है ब्रेस्ट मिल्क) को बढ़ाने में मददगार होती है।
अगर आप रात में सोने से पहले अजवाइन को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छान कर हल्का गुनगुना करके पीएं तो यह आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
प्रीति त्यागी, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन, न्यूयॉर्क से प्रमाणित स्वास्थ्य कोच और My22bmi की फाउंडर हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा पुरस्कार और सरकार से सशक्त नारी सम्मान मिला है। इसके अलावा, वह स्मार्ट ग्लोबल सिटी एंटरप्रेन्योर अवार्ड की प्राप्तकर्ता, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स के लिए वेलनेस एंबेसडर और सार्वजनिक व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।