स्वस्थ शरीर ही जीवन है, यह कहावत तो आपने सुनी होगी। यह हमारे लिए स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाती है और यह बताती है कि स्वास्थ्य ही धन है। अगर हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो हमारे लिए सारी चीजें बेकार हैं। हमारा स्वास्थ्य एक वास्तविक धन है, इसलिए हमें हमेशा स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि जैसा हम खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। इसलिए हम समय-समय पर आपको हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में बताते हैं। आज हम आपको भीगे चने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसकी सिर्फ 1 कटोरी अपनी डाइट में शामिल करके आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं।
भीगे हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपको बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं तो ब्रेकफास्ट में भीगे काले चने शामिल करें। साथ ही इससे ब्लड साफ होता है और सुंदरता बढ़ती है। यूं तो भीगे हुए चने कई लोग खाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग जिम करने के बाद इसे नाश्ते के रूप में लेते हैं। क्या सच में सभी को इसे खाना चाहिए, क्या सच में भीगे काले चने खाना हेल्थ के लिए इतना फायदेमंद हो सकते हैं? यह जानने के लिए हमने शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटिशियन सिमरन सैनी से बात की। तब उन्होंने हमें इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में महिलाओं की सेहत का खासतौर पर खयाल रखती हैं ये 5 सब्जियां
एक्सपर्ट की राय
सिमरन सैनी का कहना है कि ''आयरन से भरपूर काला चना हीमोग्लोबिन के लेवल को बेहतर बनाने और एनीमिया को रोकने में मदद करता है। यह गुड फाइबर का स्रोत भी है। यह पेट को साफ करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। भीगे हुए चने में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों और त्वचा के लिए अच्छा होता है। साथ ही यह चना प्रोटीन से भरपूर होता है और वर्कआउट के बाद एनर्जी और मसल्स की रिपेयर का सबसे अच्छा स्रोत है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह वजन कम करने में मदद करता है, अंकुरित रूप में खाने पर कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और ब्लड शुगर लेवल भी बैलेंस रहता है।''
ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करें
ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने के लिए भीगा हुआ काला चना खाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
आंखों के लिए अच्छा
भीगा हुआ चना आंखों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह तत्व आंखों के सेल्स को नुकसान से बचाता है। इसे रोजाना खाने से दृष्टि भी बेहतर होती है।
वेट लॉस में मददगार
बढ़ते हुए वजन से परेशान महिलाओं को अपनी डाइट में भीगे हुए काले चने को शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और सुबह नाश्ते में इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा भीगे हुए चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो भूख को कम करके वजन कम करता है।
एनीमिया को रोकता है
ज्यादातर भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसी महिलाओं को अपनी डाइट में भीगे हुए काले चनों को शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: रुजुता दिवेकर के इन 5 फूड टिप्स को अपनाने से बच्चे और टीनएज किड्स रहेंगे स्वस्थ
डाइजेशन को बनाता है बेहतर
भीगा हुआ काला चना डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है। भीगे हुए चने में अदरक, जीरा और नमक मिक्स करके खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।
अगर आप भी खुद को स्वस्थ रखना चाहती हैं तो भीगे हुए काले चने को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके लिए एक कटोरी चने को अच्छी तरह से धोकर रात को पानी में भिगो दें और सुबह इसका पानी निकालकर इसे खाएं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों