बच्चों को जरूर पिलाएं दाल का पानी, मिलेंगे कई फायदे

क्या आप जानते हैं कि आखिर छोटे बच्चे को दाल का पानी क्यों पिलाया जाता है? दाल के पानी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-19, 13:00 IST
Is dal water good for babies

बच्चा जैसे ही 6 महीने का होता है उसे ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। घर के बड़े बुजुर्ग बच्चे को दाल का पानी ही पिलाते हैं। क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। दाल के पानी में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं दाल का पानी पीने से बच्चे को क्या क्या फायदे मिलते हैं। इस बारे में गायनोकॉलोजिस्ट शकुंतला नाग जानकारी दे रही हैं।

बच्चों को दाल का पानी पिलाने के फायदे (health benefits of dal water for kids)

dal water for babies

  • छोटे बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं ऐसे में दाल का पानी पिलाने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • दाल का पानी पिलाने से बच्चे का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जिसे पहचान आसान होता है। इससे बच्चों को कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होती है।
  • दाल के पानी में आयरन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसका सेवन करने बच्चा एनर्जेटिक और एक्टिव रहता है।

यह भी पढ़ें-शरीर में खून बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • दाल के पानी में फोले आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है इससे खून की कमी दूर होती है। वहीं इससे शरीर में हाइड्रेशन भी बनी रहती है।
  • दाल का पानी पिलाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है,इसमें प्रोटीन,मैग्नीशियम, कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

ऐसे बनाएं दाल का पानी (Dal ka pani)

Dal ka pani

  • मूंग दाल को धोकर पानी में भिगोकर रख दें
  • अब कुकर में हल्दी, नमक, हींग और पानी और दाल डालकर 4 -5 सीटी तक पकाएं।
  • दाल जब पक जाए तो गैस बंद कर दें और कुकर को बंद ही रहने दें।
  • जब भाप निकल जाए तो इसमें पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं और दाल का सेट होने दें।
  • दाल नीचे बैठ जाए तो ऊपर से पानी निकाल लें।
  • आप इसमें एक दो चम्मच गाढ़ा दाल भी मिला सकते हैं।
  • अब अपने बच्चों को पिलाएं।
एक्सपर्ट की माने तो सिर्फ छोटे बच्चे ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों को दाल का पानी पीने से फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें-सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकती है प्रोटीन की कमी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP