सावन का पावन महीना चल रहा है। कल हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन का हिन्दू धर्म में लड़कियों के लिए खास महत्व है। खासकर, शादीशुदा महिलाओं के लिए यह मौका बेहद खास होता है। इन दिन सुहागने शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत की काफी मान्यता है और ज्यादातर महिलाएं इसे निर्जला रखती हैं। जाहिर सी बात है कि शादी के बाद पहली बार इस व्रत को रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। ऐसे में अगर आप शादी के बाद पहली बार यह व्रत रख रही हैं, तो डाइटिशियन के बताए इन टिप्स को फॉलो करके आप थकान और कमजोरी से बच सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
नट्स और सीड्स
एक्सपर्ट का कहना है सरगी में आप सूखे मेवों और कुछ हेल्दी सीड्स को शामिल कर सकती हैं। सूखे मेवों में विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। ये शरीर को ताकत देते हैं और इनसे भूख भी नहीं लगती है। बादाम, किशमिश, अखरोट और काजू को भिगोकर आप सरगी का हिस्सा बना सकती हैं।
ऑयली फूड्स न खाएं
सरगी में तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें वरना आपको दिनभर प्यास लगती रहेगी। तली-भुनी चीजें खाने के बाद, पानी पीने की इच्छा ज्यादा होती है। ऐसे में आपको दिन में प्यास लग सकती है। इसलिए, सरगी में ऑयली फूड्स को न शामिल करें।
नारियल पानी पिएं
एक्सपर्ट के मुताबिक, सरगी में नारियल पानी को जरूर शामिल करें। ये न्यूट्रिशन्स में भरपूर होता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाने में मदद करता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नारियल पानी, एनर्जी का अच्छा सोर्स है। आप व्रत खोलने के बाद भी इसे जरूर पिएं।
प्रोटीन वाली चीजें लें
सरगी में प्रोटीन से भरपूर कुछ चीजों को भी डाइट में जरूर शामिल करें। आप डेयरी प्रोडक्ट्स ले सकती हैं। इससे दिन भर शरीर में ताकत बनी रहेगी। इसके साथ ही, आप फलों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें- Happy Hariyali Teej Wishes & Quotes 2024: सलामत रहे पिया...! हरियाली तीज के खास मौके पर भेजें ये खूबसूरत संदेश
हरियाली तीज के व्रत को आप एक्सपर्ट के बताए टिप्स से आसान बना सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों